फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Police first removed his name from the gang list, now looking for Abid Pradhan

उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने पहले गैंग लिस्ट से नाम निकाला, अब ढूंढ रही आबिद प्रधान को, शाइस्ता की मदद का आरोप

Sat, 25 Mar 2023 02:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 02:12 AM IST
सार

अतीक के बेहद करीबी गुर्गे रहे आबिद प्रधान को पुलिस तलाश रही है। पुलिस को शक है कि शाइस्ता को फरार करने में आबिद की बड़ी भूमिका है। फरार होने के बाद कुछ दिन तक शाइस्ता मरियाडीह में ही थीं।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Police first removed his name from the gang list, now looking for Abid Pradhan
Prayagraj News : अतीक अहमद और आबिद प्रधान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतीक के बेहद करीबी गुर्गे रहे आबिद प्रधान को पुलिस तलाश रही है। पुलिस को शक है कि शाइस्ता को फरार करने में आबिद की बड़ी भूमिका है। फरार होने के बाद कुछ दिन तक शाइस्ता मरियाडीह में ही थीं। बाद में पुलिस के छापे के बाद वहां से दूसरे गांव चली गईं। आबिद प्रधान वही शख्स है, जिसका नाम अतीक के गैंग चार्ट 2020 में पहले नंबर पर था। फरवरी 2023 की लिस्ट में पुलिस ने आबिद का नाम गैंग लिस्ट से निकाल दिया था। अब पुलिस आबिद को खोज रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने फरवरी 2023 में अतीक का जो गैंग चार्ट जारी किया था, उसमें कई नाम गायब थे। सबसे प्रमुख आबिद प्रधान का नाम था। 2020 की लिस्ट में आबिद प्रधान का नाम गैंग के पहले नंबर पर शामिल था। उमेश पाल की हत्या के बाद आबिद का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया, जब शाइस्ता की खोज होने लगी। शाइस्ता के करीबियों से पूछताछ में पता चला कि उसने चकिया छोड़ने के बाद कुछ दिन मरियाडीह फिर हटवा आदि गांवों में पनाह ली थी।

विज्ञापन

Umesh Pal murder case: Police first removed his name from the gang list, now looking for Abid Pradhan
Prayagraj News : आबिद प्रधान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस ने गांव के कई लोगों को पकड़ा तब भनक लगी कि शाइस्ता को फरार कराने में आबिद प्रधान का भी हाथ है। इसके बाद पुलिस को एक और गांव के प्रधान का नाम पता चला। शाइस्ता उस गांव में भी कुछ दिन रही थी। जब पुलिस प्रतिदिन वहां दबिश देने लगी तो शाइस्ता वहां से हटी। पुलिस अब आबिद प्रधान के साथ साथ पड़ोसी गांव के प्रधान को भी ढूंढ रही है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में अतीक का जो गैंग चार्ट जारी किया था, उसमें आबिद प्रधान का नाम हटा दिया गया था। नई लिस्ट में कम्मो जाबिर का भी नाम नहीं है।

पुलिस को हमजा की भी तलाश

अतीक के रिश्तेदार हमजा की भी पुलिस को तलाश है। पुलिस को सूचना मिली है कि असद को फरार करने में हमजा की भी भूमिका है। पुलिस का कहना है कि सूचना की तस्दीक की जा रही है। अगर यह बात सही निकली तो उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed