फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder Case police file chargesheet after Three months of murder

Umesh Pal Murder Case: आज दाखिल होगी चार्जशीट, नौ आरोपियों के हो सकते हैं नाम, जानें किसकी क्या है भूमिका?

Fri, 26 May 2023 10:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 May 2023 10:02 AM IST
सार

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में आज प्रयागराज पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी। जिला न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारियां हो गई हैं। इससे पहले 24 मई को ही पुलिस चार्जशीट दाखिल करने वाली थी, लेकिन किसी वजह से नहीं कर पाई। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद से अब तक इस हत्या मामले में आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case police file chargesheet after Three months of murder
उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल होगी। इसमें नौ आरोपियों का नाम हो सकता है। इनमें साजिशकर्ता सदाकत समेत वे शामिल हैं, जिन्हें उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी बनाया गया है और जो जेल में हैं। चार्जशीट दाखिल करने की 90 दिन की समयावधि में तीन दिन शेष हैं। 
विज्ञापन


24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद से अब तक इस हत्या मामले में आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा उम्रकैद की सजा काट रहे अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को भी पुलिस आरोपी बना चुकी है। इस तरह से मौजूदा समय में इस मामले में कुल नौ लोग नैनी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन


प्रकरण में पहली गिरफ्तारी 27 फरवरी को हुई थी। पुलिस ने मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से सदाकत खान को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद 21 मार्च को अतीक अहमद के नौकर राकेश उर्फ लाला, ड्राइवर कैश अलावा हत्याकांड में रेकी करने वाले अख्तर कटरा, मो. सजद व नियाज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी एक अप्रैल को हुई जब एसटीएफ ने अतीक के नौकर शारुप उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार किया। चार अप्रैल को अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 27 अप्रैल को उमेश पाल हत्याकांड में खान सौलत हनीफ की रिमांड बनवाई गई। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जेल में निरुद्ध सभी नौ आरोपियों की हत्याकांड में संलिप्तता के पर्याप्त सबूत पुलिस जुटा चुकी है।

किसकी क्या है भूमिका
सदाकत खान- साजिशकर्ता, जेल में साजिश रचे जाने के दौरान मौजूद।
राकेश, कैश, सजद, नियाज, अख्तर कटरा- रेकी, उमेश की लोकेशन देना और हथियार व कैश ठिकाने लगाना।
शारुप उर्फ शाहरुख- हत्या में प्रयुक्त राइफल शूटरों के घर से निकलने से पहले क्रेटा में रखना, शाइस्ता से पांच लाख रुपये लेकर शूटर अरमान के भाई को पहुंचाना।

-अखलाक- शूटर गुड्डू मुस्लिम को शरण देना और घटना की साजिश में शामिल होना।
-खान सौलत हनीफ- साजिश में शामिल होना और उमेश की लोकेशन देना।
-इनकी निशानदेही पर अतीक के चकिया स्थित कार्यालय से 72.73 लाख नकद व 10 असलहे बरामद किए गए।
-जांच में यह बात सामने आई थी कि सदाकत इस हत्याकांड की साजिश में शामिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed