फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Overnight search of Atiq's barrack in Sabarmati Jail, many banned items found

उमेश पाल हत्याकांड : साबरमती जेल में अतीक के बैरक की रात भर तलाशी, कई प्रतिबंधित चीजें मिलीं

Sun, 26 Mar 2023 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 12:25 AM IST
सार

अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल में शुक्रवार की रात अतीक अहमद की बैरक की तलाशी होती रही। गुजरात पुलिस की स्पेशल टीम ने रात में छापा मारा। कैमरे से लैस पुलिस वालों की कार्रवाई का सीधा प्रसारण भी अधिकारियों ने देखा।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Overnight search of Atiq's barrack in Sabarmati Jail, many banned items found
Prayagraj News : अतीक अहमद, पूर्व सांसद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल में शुक्रवार की रात अतीक अहमद की बैरक की तलाशी होती रही। गुजरात पुलिस की स्पेशल टीम ने रात में छापा मारा। कैमरे से लैस पुलिस वालों की कार्रवाई का सीधा प्रसारण भी अधिकारियों ने देखा। बताया जाता है कि अतीक के बैरक से कई प्रतिबंधित चीजें मिलीं। इसकी रिपोर्ट दी जा रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश हत्याकांड में अतीक की संलिप्तता की रिपोर्ट गुजरात सरकार को भेजी थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि अतीक को जेल में कई सुविधाएं मिली हैं। वह लगातार मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से अपने लोगों से जुड़ा था। हत्याकांड में शामिल तमाम शूटर उससे मिलने जेल भी गए थे। इसके बाद अतीक को हाई सिक्योरिटी बैरक में भेज दिया गया था। उसे 24 घंटे सर्विलांस पर रखा गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात गुजरात पुलिस की स्पेशल टीम ने बाडी वार्न कैमरे के साथ अतीक की बैरक में छापा मारा। तलाशी अभियान रात भर चला। टीम ने अतीक के साथ अन्य वीआईपी वाले कैदियों की बैरक में छापा मारा था। सूत्रों के मुताबिक टीम ने अतीक के बैरक से जेल में प्रतिबंधित तमाम चीजें बरामद कीं। हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है। छापेमारी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। रात भर चली छापेमारी की लाइव फुटेज अधिकारियों ने देखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed