फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Notice pasted for attachment at Atiq's sister Ayesha Noori house, action will be take

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक की बहन आयशा नूरी के घर कुर्की के लिए नोटिस चस्पा, सरेंडर न करने पर होगी कार्रवाई

Sat, 19 Aug 2023 12:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 12:31 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब असद और शाइस्ता फरार हो गए तो अतीक की बहन नौचंदी के भवानीनगर चश्मे वाली गली निवासी आयशा नूरी चर्चा में आई थी। आयशा ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया था कि पुलिस अतीक अहमद को परेशान कर रही है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Notice pasted for attachment at Atiq's sister Ayesha Noori house, action will be take
आयशा नूरी, माफिया अतीक अहमद की बहन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की आर्थिक और भागने में मदद करने के मामले में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर पर शुक्रवार को प्रयागराज पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए 82 का नोटिस चस्पा किया। आयशा के सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस मुकदमे में अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब असद और शाइस्ता फरार हो गए तो अतीक की बहन नौचंदी के भवानीनगर चश्मे वाली गली निवासी आयशा नूरी चर्चा में आई थी। आयशा ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया था कि पुलिस अतीक अहमद को परेशान कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और एक मंत्री पर आरोप भी लगाए थे। यह भी कहा कि शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ने जा रही हैं। इसी कारण उन्हें आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही आयशा ने परिवार की कमान अपने हाथ में ले ली थी।

विज्ञापन

उन्होंने अतीक के दोनों नाबालिग बेटों की कस्टडी की भी मांग की थी। बाद में जब अतीक को साबरमती जेल से लाया जा रहा था, तब भी पुलिस के काफिले के साथ आयशा थी। आयशा ने उस समय भी आरोप लगाया था कि पुलिस उनके भाई के साथ कुछ भी कर सकती है। इस कारण वह वकील के साथ पुलिस फ्लीट के पीछे पीछे चल रही हैं। यह सब चल ही रहा था कि एसटीएफ ने आयशा के मेरठ स्थित घर पर छापा मारकर उनके पति डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया था।

आयशा के घर की एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई, जिसमें गुड्डू मुस्लिम दिखाई दे रहा था। फुटेज से पता चला था कि गुड्डू करीब 17 घंटे तक आयशा के घर में रहा था। उसे आर्थिक मदद भी दी गई। इसी के आधार पर पुलिस के अखलाक को गिरफ्तार किया था। फुटेज में घर के अन्य लोग भी गुड्डू का स्वागत करते हुए दिख रहे थे।

पुलिस का कहना था कि आयशा और उसके घर वालों ने न सिर्फ शूटरों को अपने घर में ठहराया बल्कि उन्हें आर्थिक मदद भी की। असद भी घर आया था। इसी आधार पर आयशा को आरोपी बनाया गया। अतीक के बहनोई अखलाक की बेटी से असद का निकाह तय हो चुका था। आयशा इस मामले में अभी तक फरार चल रही है। शुक्रवार को प्रयागराज पुलिस ने नौचंदी पहुंचकर डॉ. अखलाक के घर पर 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed