फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Court seeks report on Shaista's plea to pick up minor sons, hearing on March 2

Umesh Pal Hatyakand : अदालत ने नाबालिग बेटों को उठाने की शाइस्ता की अर्जी पर मांगी रिपोर्ट, सुनवाई दो मार्च को

Wed, 01 Mar 2023 10:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 10:15 AM IST
सार

जिला अदालत ने मंगलवार को शाइस्ता परवीन की ओर से दाखिल अर्जी पर सुनवाई कर धूमनगंज थाने से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई दो मार्च को होगी।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Court seeks report on Shaista's plea to pick up minor sons, hearing on March 2
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला अदालत ने मंगलवार को शाइस्ता परवीन की ओर से दाखिल अर्जी पर सुनवाई कर धूमनगंज थाने से रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई दो मार्च को होगी। उधर, इसी मामले में बाहुबली सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की ओर से दाखिल अर्जी को पोषणीय न मानते हुए स्वीकार नहीं की।

विज्ञापन

शाइस्ता परवनी ने मुख्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुख्यमंत्री को भेजे गए अपने पत्र को प्रस्तुत कर कहा था कि धूमनगंज पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के बाद उसकेदो नाबालिग बेटों को उठा ले गई है और कोई जानकारी नहीं दे रही है। इस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दो मार्च तक आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ अतीक और अशरफ ने अपनी अर्जी में कहा था कि इस मामले में अगर उन्हें रिमांड पर लिया जाता है तो उनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ की जाए या फिर पूरी सुरक्षा और अधिवक्ताओं के साथ उन्हें रिमांड में भेजा जाए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस अर्जी को पोषणीय नहीं माना और उसे अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशरफ ने अर्जी दाखिल कर की सुरक्षा की मांग

प्रयागराज। जिला न्यायालय की विशेष अदालत एमपीएमएलए में चल रही उमेश पाल अपहरण मामले की सुनवाई में अतीक का भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ ने अर्जी दाखिल सुरक्षा की मांग की है। इसके पूर्व अपहरण कांड की सुनवाई होनी थी लेकिन जिला अधिवक्ता संघ के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से मंगलवार को होने वाली सुनवाई टालदी गई। अब यह सुनवाई बुधवार को भी होगी।

अशरफ की अर्जी को अधिवक्ता विजय मिश्रा केजरिए दाखिल की गई। कहा गया है कि अपहरण मामले में पेशी टेली कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा अगर जेल स्थानांतरण के दौरान बरेली कारागार से अन्यंत्र किसी जेल में ले जाया जाए तो उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। इसके साथ ही उनके छह अधिवक्ताओं को भी साथ रखा जाए। इसकी वीडियोग्राफी कराई जाए। अदालत ने इस अर्जी पर भी एक मार्च को सुनवाई की तिथि सुनिश्चित की है।

अतीक की पत्नी शाइस्ता फरार, तलाश में दबिश

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। चकिया में वह अपनी जिस बहन के घर रहती हैं, वहां से वह घटना के दूसरे दिन ही निकल गईं थीं। उसके पास से शाइस्ता का कुछ पता नहीं है। इस मामले में अफसरों का कहना है कि नामजद सभी लोगों की तलाश की जा रही है। शाइस्ता भी उनमें से एक हैं।

धूमनगंज में जिस दिन शूटआउट को अंजाम दिया गया था, उस दिन शाइस्ता परवीन ने अपने दोनों छोटे बेटों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की थी। घटना के बाद भी उन्होंने मीडिया वालों को बयान जारी कर कहा था कि इस कांड में न तो उनका न ही उनके परिवार के किसी का हाथ है। शहर में जो भी घटना होती है, उसमें जबरन नाम जोड़ दिया जाता है। घटना वाली रात जया पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई जिसमें अतीक के साथ साथ अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटों को नामजद किया गया था।

इसी के बाद शाइस्ता घर से फरार हो गईं। वह कहां हैं, किसी को नहीं मालूम। पुलिस ने उनकी तलाश में कई बार घर पर दबिश दी लेकिन उनके बारे में कोई बता नहीं पाया। उनका मोबाइल भी बंद है। इस बीच शाइस्ता ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी और सीजेएम कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की लेकिन अपने वकील के माध्यम से। शाइस्ता कहां है, इस बारे में किसी को भी कुछ नहीं पता है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह शहर मेें ही है लेकिन उन्हें डर है कि पुलिस हत्याकांड में पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। वह जल्द हीअपने वकीलों के माध्यम से हाईकोर्ट में राहत की याचिका दाखिल कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed