फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case Bomber Guddu Muslim and shooter Sabir house attached

उमेश पाल हत्याकांड: बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर साबिर का मकान कुर्क, मुनादी कराकर पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 02 Dec 2023 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 04:11 PM IST
सार

पुलिस ने मुनादी कराकर गुड्डू मुस्लिम का चकिया के चकनिरातुल स्थित मकान और शूटर साबिर के पुरामुफ्ती इलाके के बमरौली में मरियाडीह गांव स्थित घर को कुर्क कर दिया। दोनों आरोपियों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case Bomber Guddu Muslim and shooter Sabir house attached
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम के चकिया स्थित मकान को पुलिस ने किया कुर्क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम व शूटर साबिर का घर शनिवार को कुर्क कर दिया गया। नौ महीने से फरार चल रहे गुड्डू के चकनिरातुल, जबकि साबिर के मरियाडीह गांव स्थित घर को मुनादी कराने के बाद कुर्क किया गया। अब जल्द हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन समेत चार अन्य आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन





विज्ञापन







एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार दोपहर 3:30 बजे के करीब धूमनगंज व खुल्दाबाद थाने की फोर्स लेकर गुड्डू मुस्लिम के घर के बाहर पहुंचे। इस मकान को पीडीए अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित करते हुए पहले ही सीज कर चुका है। यहां पहुंचने के बाद पुलिस ने पहले मुनादी कराई। इसके बाद मकान को कुर्क कर दिया गया। मुनादी के दौरान घोषणा कराई गई कि गुड्डू मुस्लिम हत्या के मामले में फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के आदेश के बावजूद वह हाजिर नहीं हुआ, ऐसे में उसका घर कुर्क किया जाता है। चकनिरातुल में कार्रवाई के बाद पुलिस शूटर साबिर के पूरामुफ्ती में मरियाडीह गांव स्थित घर पहुंची। इसके बाद मुनादी कराकर इस मकान को भी कुर्क किया गया।

शाइस्ता समेत चार अन्य के खिलाफ कार्रवाई जल्द

गुड्डू मुस्लिम व साबिर के अलावा उमेश पाल हत्याकांड में फरार चार अन्य आरोपियों पर भी कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी हुआ है। इनमें शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी, अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी के अलावा पांच लाख का ही एक अन्य इनामी शूटर अरमान शामिल है। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि जल्द अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

कब क्या हुआ

24 फरवरी: उमेश पाल की हत्या
25 फरवरी: शूटरों पर ढाई-ढाई लाख का इनाम

12 मार्च: शाइस्ता परवीन पर 25 हजार का इनाम
13 मार्च: शूटरों पर इनामी राशि बढ़ाकर पांच-पांच लाख की गई

8 अगस्त: छह फरार आराेपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा
26 अगस्त: कोर्ट के आदेश की अवमानना पर सभी के खिलाफ मुकदमा

21 अक्तूबर: कुर्की की कार्रवाई का आदेश
दो दिसंबर: गुड्डू मुस्लिम, साबिर का घर कुर्क

दो स्थानों पर है गुड्डू मुस्लिम का घर

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम का मकान शहर के दो स्थानों चकिया के चकनिरातुल और शिवकुटी इलाके के लाला की सराय में है। उमेश पाल की हत्या के बाद से ही दोनों घरों में ताला बंद है। पुलिस दोनों मकानों पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर चुकी है। आठ अगस्त को दोनों के घरों पर नोटिस चस्पा किया गया था। 


सील करने के बावजूद बमबाज गड्डू मुस्लिम की खुल गई थी दुकान

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम की चकिया तिराहे पर स्थित चिकन और मटन की दुकान बिना किसी अनुमति के खोल ली थी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने इस दुकान को सील करने के बाद इस पर ध्वस्तीकरण का नोटस चस्पा कर दिया था। बावजूद इसके दुकान को खोल लिया गया था। दो दिन तक दुकान पर मटन और चिकन की बिक्री भी धड़ल्ले से की गई। बाद में पता चलने पर आनन फानन दुकान को बंद कराकर फिर नोटिस चस्पा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed