फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder Case Atiq Ashraf Murder CBI deputy SP will be questioned regarding relations with Atiq

Atiq Ashraf Murder: 'उमेश पाल अपहरण कांड झूठा था...', बताने वाले डिप्टी एसपी मुश्किल में, अतीक का किया था बचाव

Wed, 10 May 2023 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 May 2023 12:04 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद से संबंधों को लेकर सीबीआई के डिप्टी एसपी से पूछताछ की जाएगी। डिप्टी एसपी ने उमेश पाल अपहरण कांड में अदालत के सामने अतीक के बचाव में गवाही दी थी। उमेश पाल अपहरण कांड को झूठा करार दिया था। 
 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case Atiq Ashraf Murder CBI deputy SP will be questioned regarding relations with Atiq
अतीक अहमद और उमेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के मददगारों में सीबीआई के एक डिप्टी एसपी भी शामिल हैं। डिप्टी एसपी अमित कुमार ने उमेश पाल अपहरण कांड में एमपीएमएलए कोर्ट में अतीक के पक्ष में गवाही दी थी और उमेश पाल अपहरण कांड को झूठा करार दिया था। 
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत अभियोजन ने प्रदेश सरकार से की तो गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई। अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले सीबीआई के कुछ अफसरों ने एमपीएमएलए कोर्ट में आकर पूरी पत्रावलि देखी। अब डिप्टी एसपी अमित कुमार और अतीक के बीच संबंधों की भी जांच होगी।
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने डीएम को सीबीआई के डिप्टी एसपी अमित कुमार के बारे में शिकायत भेजी थी कि अमित कुमार ने अतीक के पक्ष में विधि विरुद्ध गवाही दी थी। बाद में अतीक को इसी मामले में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई। शासन को पत्र पहुंचा तो गृह मंत्रालय को पूरी रिपोर्ट सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जांच शुरू हो गई। सीबीआई अधिकारियों के एमपीएमएलए कोर्ट में आकर पत्रावलि देखने के बाद अब अतीक और डिप्टी एसपी अमित कुमार के संबंधों की जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जाएगा कि अमित कुमार ने किस आधार पर अतीक के पक्ष में गवाही दी। 
 

अमित ने कोर्ट में यह कहा था कि उमेश पाल का अपहरण हुआ ही नहीं था। कोर्ट ने अमित की दलील इस कारण अस्वीकार कर दी कि उन्होंने उमेश पाल अपहरण कांड की न तो जांच की थी न ही विवेचना। यह जरूर था कि अमित कुमार राजू पाल हत्याकांड की विवेचना से जुड़े थे। 

 

अमित की शिकायत के बाद अब वह अपनी ही एजेंसी की जांच के दायरे में हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि सीबीआई के एक अफसर ने आखिर अतीक जैसे माफिया के पक्ष में गवाही कैसे दे दी। इसे लेकर अमित से पूछताछ भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed