Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: After the murder of Umesh Pal, Asad said on the phone – Hide my mobile

उमेश पाल हत्याकांड :  उमेश पाल की हत्या के बाद असद ने फोन पर कहा था- मेरा मोबाइल छिपा देना

Thu, 27 Apr 2023 07:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 07:38 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में लखनऊ से हिरासत में लिए गए आतिन जफर ने बताया है कि उमेश की हत्या के बाद असद ने उसे फोन करके उसका मोबाइल फोन छिपाने के लिए कहा था। पुलिस ने आतिन की निशानदेही पर असद का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: After the murder of Umesh Pal, Asad said on the phone – Hide my mobile
Prayagraj News : असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में लखनऊ से हिरासत में लिए गए आतिन जफर ने बताया है कि उमेश की हत्या के बाद असद ने उसे फोन करके उसका मोबाइल फोन छिपाने के लिए कहा था। पुलिस ने आतिन की निशानदेही पर असद का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अभी उससे आगे पूछताछ हो रही है। खुल्दाबाद निवासी आतिन पिछले कुछ बरस से लखनऊ में माफिया अतीक के बेटे असद के साथ उसके फ्लैट में रहने लगा था। परछाईं बनकर उसके साथ चलता था। आतिन का पिता जफरउल्लाह देवरिया में मोहित जायसवाल अपहरण कांड में आरोपी है और वर्तमान में लखनऊ जेल में बंद है।

विज्ञापन


आतिन पर आरोप है कि उसने उमेश पाल की हत्या वाले दिन असद के डेबिट कार्ड का लखनऊ में इस्तेमाल किया था। सूत्रों के मुताबिक, उसने पैसे निकालने की बात कबूली भी है। पूछताछ में यह भी बताया है कि उमेश की हत्या के बाद असद ने उसे फोन करके कहा था कि उसका मोबाइल फोन कहीं छिपा दे। डेबिट कार्ड भी कहीं फेंक देने के लिए कहा था। हालांकि, उस वक्त ज्यादा बात नहीं हुई। उसने कहा था कि जल्द ही वह फिर बात करेगा। हालांकि, आगे फोन नहीं आया।

विज्ञापन
Trending Videos

नंबर की पड़ताल में जुटी पुलिस
आतिन ने बताया है कि असद ने किसी दूसरे के नंबर से फोन किया था। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर वह नंबर किसका था। क्या असद ने कोई नया नंबर लिया था या अपने किसी करीबी के फोन से कॉल किया था। यदि यह किसी करीबी का नंबर है तो हत्याकांड में उसकी भी कोई भूमिका हो सकती है। पुलिस ऐसे शख्स का पता करके पूछताछ करेगी।

असद ने कहा था...जरूरी काम से जा रहा है प्रयागराज
सूत्रों का कहना है कि आतिन खुद को निर्दोष भी बताता रहा। उसने दावा किया कि असद ने उमेश पाल हत्याकांड के संबंध में उससे कुछ नहीं बताया था। सिर्फ इतना ही कहा था कि वह जरूरी काम से प्रयागराज जा रहा है, जल्द लौट आएगा। उमेश की हत्या के बाद फोन पर भी उसने कुछ नहीं बताया था। डेबिट कार्ड से रुपये निकालने की वजह पूछने पर उसने कहा कि उसे इसकी जरूरत थी। फिलहाल पुलिस उसकी भूमिका की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

कॉल डिटेल से सामने आएगी हकीकत
आतिन जो भी बयान दे, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड में उसकी भूमिका मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) से स्पष्ट होगी। पुलिस इसे निकलवा रही है। कॉल डिटेल से ही साफ हो सकेगा कि उमेश पाल की हत्या से पहले आतिन किसके संपर्क में रहा।

फोन पुलिस के पास, कौन वायरल कर रहा वीडियो? 

असद के जिस फोन की बरामदगी पुलिस ने की है, उसमें रिकॉर्ड वीडियो आखिर सार्वजनिक कैसे हो रहे हैं? इन्हें कौन कर रहा है, क्यों कर रहा है? दो दिन पहले वायरल हुए एक वीडियो में एक युवक के कपड़े उतारकर पिटाई की जा रही है। बेल्ट लेकर पीटने वाले असद और उसके गुर्गे बताए गए। सूत्रों का कहना है कि यह वीडियाे असद के उसी मोबाइल फोन से मिला है, जो आतिन ने बरामद कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed