फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal mother said demolishing mafia house is not enough

उमेश पाल हत्याकांड : उमेश पाल की मां ने कहा, खून के बदले चाहिए खून, माफिया का मकान गिराना काफी नहीं

Thu, 02 Mar 2023 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 08:23 PM IST
सार

अपने बेटे उमेश पाल को खोने के बाद मां शांति देवी की आंखों में गम के साथ-साथ प्रतिशोध नजर आ रहा है। उनका कहना है कि गुंडे माफियाओं का मकान गिराने भर से न वह संतुष्ट होंगी और न ही उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।

विज्ञापन
Umesh Pal mother said demolishing mafia house is not enough
Prayagraj News : उमेश पाल की मां शांति पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अपने बेटे उमेश पाल को खोने के बाद मां शांति देवी की आंखों में गम के साथ-साथ प्रतिशोध नजर आ रहा है। उनका कहना है कि गुंडे माफियाओं का मकान गिराने भर से न वह संतुष्ट होंगी और न ही उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। उन्हें तो खून के बदले खून चाहिए। जिस तरह से उनके बेटे को हत्यारों ने बेरहमी से मारा है, ठीक उसी प्रकार अतीक, अशरफ और हत्या में शामिल उनके बेटों को उसी अंजाम तक पहुंचाना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने योगी सरकार से हत्यारों को मौत के घाट उतारने की मांग की है। मां शांति पाल ने कहा कि अभी उनके बेटे का शांति हवन नहीं हुआ है। हवन होने के बाद वह मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलने लखनऊ जाएंगी। उन्होंने नेहरू पार्क में हुए एनकाउंटर पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि ऐसे गुंडों माफियाओं का यही अंजाम होना चाहिए। अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को जड़ से समाप्त कर देना चाहिए। अगर अब इन्हें छोड़ दिया, तो यह फिर से अपनी पार्टी बना लेंगे। वहीं माफियाओं के घर से असलहा और तलवार बरामद होने पर उन्होंने कहा कि यह तो गुंडे माफिया हैं, इन्हें तो समय रहते समाप्त कर देने में ही भलाई है।

विज्ञापन

बेटी पिता से मांगती है न्याय : जया पाल

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को अपने पिता की तरह मानती हैं और एक बेटी अपने पिता से सिर्फ न्याय की मांग कर रही है। उनके पति के हत्यारों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे पति न्याय की लड़ाई लड़ रहे थे। उनके हत्यारों को मौत की सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed