फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand: Zaka had met Shaista Parveen at Delhi Railway Station

Umesh Pal Hatyakand : दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जका ने शाइस्ता से की थी मुलाकात, पुलिस पूछताछ में उगले राज

Sat, 28 Dec 2024 05:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के भांजे जका को पुरामुफ्ती पुलिस ने रंगदारी के एक मामले में बृहस्पतिवार देर रात मरियाडीह से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता चला कि उसने छिपने के लिए कोलकाता में अपना ठिकाना बनाया था।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Zaka had met Shaista Parveen at Delhi Railway Station
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर पुलिस को सुराग मिले हैं। पूरामुफ्ती पुलिस की गिरफ्त में आए अतीक के भांजे जका ने खुलासा किया है कि लगभग सात माह पहले आखिरी बार शाइस्ता से दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात कुछ ही देर की थी।

विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद के भांजे जका को पुरामुफ्ती पुलिस ने रंगदारी के एक मामले में बृहस्पतिवार देर रात मरियाडीह से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में पता चला कि उसने छिपने के लिए कोलकाता में अपना ठिकाना बनाया था।

विज्ञापन

मरियाडीह निवासी जका की पत्नी ने करीब चार माह पहले बेटे को जन्म दिया था। उसी से मिलने के लिए जब वह प्रयागराज पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और वैगनार कार बरामद हुई थी। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने शाइस्ता को लेकर कई सवाल पूछे। इस पर उसने अपनी मामी शाइस्ता से दिल्ली स्टेशन पर मिलने के अलावा कई और अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। हालांकि, पुलिस शाइस्ता को लेकर कुछ भी बताने से बच रही है। वहीं, आरोपी जका को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाइस्ता पर है 50 हजार का इनाम

24 फरवरी 2023 को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में माफिया अतीक, उसके भाई अशरफ, पुत्रों सहित शाइस्ता पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही शाइस्ता फरार चल है। शाइस्ता की गिरफ्तारी न होने पर पहले उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर इनाम की राशि 25 से बढ़ाकर 50 हजार कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed