फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand: Room number 36 of Muslim hostel was illegally occupied by Sadaqat

Umesh Pal Hatyakand : मुस्लिम हॉस्टल के कमरा नंबर 36 पर सदाकत खान का था कब्जा, विवि प्रशासन ने किया था सील

Mon, 27 Feb 2023 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 09:50 PM IST
सार

मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के जिस कमरे में बैठकर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गई, उस कमरे पर सदाकत का दो साल से अवैध कब्जा था। कुछ माह पहले हॉस्टल में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Room number 36 of Muslim hostel was illegally occupied by Sadaqat
Prayagra : इलाहाबाद विवि का मुस्लिम हॉस्टल जहां रहता था उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी सदाकत खान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के जिस कमरे में बैठकर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गई, उस कमरे पर सदाकत का दो साल से अवैध कब्जा था। कुछ माह पहले हॉस्टल में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी। तब जिन सात कमरों को सील किया गया था, उनमें सदाकत का कमरा भी शामिल था।

विज्ञापन

हालांकि, कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही पांच कमरों के ताले तोड़ दिए गए थे, जिनमें कमरा नंबर 36, 65, 72, 98 38 और 101 शामिल था। ताला टूटने के बाद सदाकत का कमरा नंबर 36 पर फिर से अवैध कब्जा हो गया था। सदाकत ने दो साल पहले सीएमपी डिग्री कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद से हॉस्टल के कमरा नंबर 36 पर उसका अवैध कब्जा बना हुआ है।

विज्ञापन


ताला टूटने के बाद हॉस्टल अधीक्षक ने जब इसका विरोध किया तो कमरा नंर 98 में अवैध कब्जा करके रह रहे अफजाल ने अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी थी। अधीक्षक ने ताला टूटने और धमकी देने की सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अफजाल को 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। अफजाल फिर से हॉस्टल में अवैध रूप से रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल का ताला तोड़ने वालों पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पुलिस ने हॉस्टल के कमरों का ताला तोड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और पांच कमरों पर फिर से अवैध कब्जा हो गया। अगर उसी वक्त पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया होता तो सदाकत भी हॉस्टल से बाहर होता और हॉस्टल में उमेश पाल हत्याकांड की साजिश न रची गई होती। सूत्रों का कहना है कि सदाकत अपने कमरे में कब आता या जाता था, इसकी भनक किसी को नहीं लगती थी। कमरा नंबर 36 का ताला टूटने की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद भी सदाकत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र को पुलिस ने उठायाहॉस्टल के छात्रों ने बताया कि सदाकत की तलाश में मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल पहुंची पुलिस को जब कमरा नंबर-36 पर ताला लगा हुआ मिला तो पुलिस सीधे कमरा नंबर-58 पर पहुंची और वहां रहने वाले एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र मुबस्सिर हारून को उठा लिया। इसके बाद से मुबस्सिर हॉस्टल वापस नहीं आया है। वह हॉस्टल का वैध छात्र है और कमरा नंबर-58 उसी के नाम से आवंटित है।

वारदात के एक हफ्ते पहले से गायब था सदाकत

उमेश पाल हत्याकांड के एक हफ्ते पहले से सदाकत हॉस्टल में नहीं दिखा था। हॉस्टल के कुछ छात्रों ने बताया कि सप्ताह भर से उसके कमरे पर ताला लगा हुआ था। वारदात से तकरीबन हफ्ते भर पहले उसे हॉस्टल में देखा गया था।

हॉस्टल पर बढ़ा पहरा, नोटिस जारी

मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल पर पुलिस की छापेमारी के बाद हॉस्टल पर पहरा बढ़ा दिया गया है। हॉस्टल अधीक्षक इरफान खान की ओर से नोटिस जारी किया गया है कि रात 11 से सुबह छह बजे तक हॉस्टल के मेन गेट पर ताला बंद रहेगा और इस दौरान कोई भी छात्र न तो बाहर जाएगा और न ही हॉस्टल में प्रवेश करेगा। अधीक्षक ने बताया कि अक्सर कई छात्र रात को एक बजे तो कभी तीन बजे हॉस्टल लौटते हैं। इसी वजह से हॉस्टल के मेन गेट पर रात 11 से सुबह छह बजे तक ताला लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed