फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand: Preparation for interrogation of Soulat in Umesh murder case, preparing to take police re

Umesh Pal Hatyakand : उमेश हत्याकांड में सौलत हनीफ से पूछताछ की तैयारी, पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में

Mon, 24 Apr 2023 04:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 04:58 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस अतीक अहमद के करीबी खान सौलत हनीफ से पूछताछ की तैयारी में है। वारंट बनवाने के बाद पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्याकांड की साजिश के राज उगलवाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस जल्द ही कोर्ट में अर्जी दे सकती है।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Preparation for interrogation of Soulat in Umesh murder case, preparing to take police re
Prayagraj News : उम्रकैद की सजा पाने वाला वकील खान सौलत हनीफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस अतीक अहमद के करीबी खान सौलत हनीफ से पूछताछ की तैयारी में है। वारंट बनवाने के बाद पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर हत्याकांड की साजिश के राज उगलवाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस जल्द ही कोर्ट में अर्जी दे सकती है।

विज्ञापन


खान सौलत मौजूदा समय में नैनी जेल में बंद है। उसे उमेश पाल के अपहरण मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। 28 मार्च को सजा सुनाए जाने के बाद उसे जेल भेजा गया है। उधर पुलिस ने उसे उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी बनाया है। उसके खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप हैं।
विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या को भले ही 58 दिन बीत चुके हों, लेकिन अब भी इसके कई राज ऐसे हैं जिनका पर्दाफाश होना बाकी है। ेयही वजह है कि अब खान सौलत से भी पूछताछ की तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस जल्द ही उमेश पाल हत्याकांड में उसका रिमांड बनवाएगी। फिर उसे कस्टडी रिमांड पर देने के लिए भी कोर्ट में अर्जी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

असद के फोन से मिले थे सबूत

सौलत के खिलाफ पुलिस को एनकाउंटर में मारे गए असद के फोन से सबूत मिले हैं। यह बात सामने आई है कि सौलत ने असद को व्हाट्सएप पर उमेश की 10 तस्वीरें वारदात से चार दिन पहले भेजी थीं। 19 फरवरी को यह चैट हुआ था और 24 फरवरी को गोली-बम बरसाकर उमेश की हत्या कर दी गई थी।

एक अन्य की भूमिका भी है संदिग्ध

उमेश पाल हत्याकांड में एक अन्य की भी भूमिका संदिग्ध है। पता चला है कि वह कई बार कचहरी में उमेश पाल के इर्दगिर्द नजर आया है। पुलिस को ऐसे इनपुट मिले हैं कि वह उमेश की लोकेशन सौलत को देता था। फिलहाल इसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed