फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand Prayagraj: Police Got WhatsApp Chat Of Atique Ahmed Son From Sadatak Mobile

Umesh Pal Hatyakand: सदाकत के मोबाइल से पुलिस को मिली अतीक के बेटे की चैट, ऑडियो और वीडियो कॉल किए गए डिलीट

Wed, 01 Mar 2023 04:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Mar 2023 04:29 PM IST
सार

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान के मोबाइल को चेक किया गया तो व्हाट्सएप पर अतीक के चौथे नंबर के बेटे से उसकी लगातार चैटिंग हुई है। कुछ चैटिंग डिलीट कर दी गई। इसके अलावा कई व्हाट्सएप आडियो और वीडियो कॉल भी डिलीट किए गए थे। अब इन डिलीटेड कॉल के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand Prayagraj: Police Got WhatsApp Chat Of Atique Ahmed Son From Sadatak Mobile
Umesh Pal Hatyakand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान और अतीक के चौथे नंबर के नाबालिग बेटे व्हाट्सएप पर लगातार चैटिंग करते थे। पुलिस को सदाकत के मोबाइल से चैटिंग की डीटेल्स मिली। कुछ चैट डिलीट भी हैं। उनके बारे में पता किया जा रहा है। सदाकत के मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल के कमरे में ही साजिश रची गई थी। 

विज्ञापन


साजिश वाली मीटिंग में अतीक और अशरफ ने व्हाट्सएप कॉल से हिस्सा लिया था। अस्पताल में भर्ती होने के कारण सदाकत को मंगलवार को जेल नहीं भेजा जा सका। न्यायिक अभिरक्षा रिमांड आज बन गया है। डाक्टरों के परामर्श के बाद ही उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सदाकत को रविवार को गोरखपुर से पकड़कर सोमवार को प्रयागराज लाया गया था। पूछताछ में पता चला था कि मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल में रहने वाले सदाकत ने विश्वविद्यालय से एलएलबी किया था। हास्टल के उसके कमरे में गुलाम हसन और गुड्डू मुस्लिम तथा अन्य लोगों के साथ उमेश हत्याकांड की साजिश रची गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन





साजिश में साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद अशरफ भी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से शामिल हुए थे। हास्टल में पूरी साजिश रचने के बाद बाहर तैयारी की गई। कई दिन रेकी के बाद उमेश पर हमला किया गया। सदाकत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई नाम पता चले हैं।

सदाकत के मोबाइल को चेक किया गया तो व्हाट्सएप पर अतीक के चौथे नंबर के बेटे से उसकी लगातार चैटिंग हुई है। कुछ चैटिंग डिलीट कर दी गई। इसके अलावा कई व्हाट्सएप आडियो और वीडियो कॉल भी डिलीट किए गए थे। अब इन डिलीटेड कॉल के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस सोमवार को सदाकत को लेकर मुस्लिम बोर्डिंग हास्टल गई थी। वहां उसके कमरे को खंगाला गया। वापस लौटते समय सदाकत ने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। दौड़ते हुए वह डिवाइडर से टकरा गया। 

घटना में उसके सिर और चेहरे पर काफी चोटें आ गई थीं। इसी कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्य ने बताया कि मंगलवार न्यायिक अभिरक्ष रिमांड बन गया है। सदाकत अस्पताल में भर्त है, इसलिए डाक्टर के परामर्श के बाद ही उसे जेल भेजा जा सकेगा। डॉक्टर बुधवार को उसकी तबीयत की समीक्षा करेंगे। इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

शूटरों के कई रिश्तेदारों को पुलिस ने उठाया
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार की रात से लेकर मंगलवार तक शूटरों के कई नजदीकी रिश्तेदारों को पकड़ा है। उनकी सीडीआर और सोशल मीडिया एकाउंट्स को खंगाला जा रहा है। शूटरों के मोबाइल कॉल डिटेल्स पुलिस को मिल गए हैं। उसी आधार पर लोगों को पूछताछ के लिए बुला रही है। गुलाम के अतीक गिरोह से संबंधों, उसके फोन कॉल्स और उसके मिलने जुलने वालों के बारे में पूछा। गुलाम की पिछले तीन महीने के दौरान क्या गतिविधियां रहीं? सभा के जिलाध्यक्ष राहिल हसन से पुलिस पहले दिन से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के नैनी में रहने वाले साढ़ू, साढ़ू के बड़े भाई तथा एक अज्ञात व्यक्ति को उठाया है।

शाहगंज और कोतवाली से तीन पटाखे वालों को पकड़ा
शूटरों ने रायफल और पिस्टलों से फायरिंग के साथ साथ घटनास्थल पर कई बम पटके थे। माना जा रहा है कि बम के लिए मसाले उन्होंने किसी पटाखे की दुकान से ही लिया था। पुलिस ने नखासकोहना और कोतवाली क्षेत्र के दुकानदारों को पकड़ा है। तीनों की कॉल डिटेल्स चेक की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed