फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand Mafia Atiq Ahmed wife Shaista absconding, letter was sent to Chief Minister through lawyer

Umesh Pal Hatyakand: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता फरार, वकील के माध्यम से मुख्यमंत्री को भिजवाई थी चिट्ठी

Wed, 01 Mar 2023 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Mar 2023 10:07 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता फरार हो गई हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में कई बार घर पर दबिश दी लेकिन उनके बारे में कोई बता नहीं पाया। उनका मोबाइल भी बंद है। इस बीच शाइस्ता ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी और सीजेएम कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की लेकिन अपने वकील के माध्यम से। 

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand Mafia Atiq Ahmed wife Shaista absconding, letter was sent to Chief Minister through lawyer
Umesh Pal Hatyakand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। चकिया में वह अपनी जिस बहन के घर रहती हैं, वहां से वह घटना के दूसरे दिन ही निकल गईं थीं। उसके पास से शाइस्ता का कुछ पता नहीं है। इस मामले में अफसरों का कहना है कि नामजद सभी लोगों की तलाश की जा रही है। शाइस्ता भी उनमें से एक हैं।
विज्ञापन


धूमनगंज में जिस दिन शूटआउट को अंजाम दिया गया था, उस दिन शाइस्ता परवीन ने अपने दोनों छोटे बेटों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की थी। घटना के बाद भी उन्होंने मीडिया वालों को बयान जारी कर कहा था कि इस कांड में न तो उनका न ही उनके परिवार के किसी का हाथ है। 
विज्ञापन


शहर में जो भी घटना होती है, उसमें जबरन नाम जोड़ दिया जाता है। घटना वाली रात जया पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई जिसमें अतीक के साथ साथ अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटों को नामजद किया गया था। इसी के बाद शाइस्ता घर से फरार हो गईं। वह कहां हैं, किसी को नहीं मालूम। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी तलाश में कई बार घर पर दबिश दी लेकिन उनके बारे में कोई बता नहीं पाया। उनका मोबाइल भी बंद है। इस बीच शाइस्ता ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी और सीजेएम कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की लेकिन अपने वकील के माध्यम से। 


शाइस्ता कहां है, इस बारे में किसी को भी कुछ नहीं पता है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि वह शहर में ही है लेकिन उन्हें डर है कि पुलिस हत्याकांड में पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। वह जल्द हीअपने वकीलों के माध्यम से हाईकोर्ट में राहत की याचिका दाखिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed