फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand Hearing in court on Atiq ahmed wife Shaista application allegation took seven lakh jewels

Umesh Pal Hatyakand: पुलिस ले गई सात लाख के गहने...अतीक की पत्नी शाइस्ता ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, सुनवाई आज

Thu, 02 Mar 2023 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Mar 2023 10:17 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता बेगम ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी है। आरोप है कि पुलिस उनके घर से सात लाख रुपये के गहने ले गई। साथ ही दो नाबालिग बेटों को भी ले गई थी। शाइस्ता ने चीफ जस्टिस से पूरे मामले की जांच किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराने की अपील की है।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand Hearing in court on Atiq ahmed wife Shaista application allegation took seven lakh jewels
Umesh Pal Hatyakand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी भेजकर बताया कि 26 फरवरी की रात पुलिस उनके घर अवैध रूप से घुसी और घर से डेढ़ लाख नकद और सात लाख के गहने उठा ले गई। घर में अवैध असलहे भी रख दिए। पुलिस उमेश की हत्या के बाद उनके दो नाबालिग बेटों को उठाकर ले गई है। 
विज्ञापन


उनका आज तक कुछ पता नहीं है। उन्हें अदालत में भी पेश नहीं किया। एक मार्च को पुलिस ने अवैध तरीके से उनके किराये के घर को बिना किसी पूर्व सूचना के गिरा दिया। उन्होंने चीफ जस्टिस से पूरे मामले की जांच किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराने की अपील की है।
विज्ञापन


माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता बेगम की अर्जी पर सुनवाई आज
उमेश पाल हत्या कांड के नामजद आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता बेगम की ओर से पेश की गई अर्जी पर आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में दोपहर दो बजे सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाइस्ता के अधिवक्ता मनीष खन्ना और विजय मिश्रा के तर्कों को सुनने के बाद कोर्ट ने धूमनगंज थाने से रिपोर्ट तलब कर सुनवाई के लिए दो मार्च की तिथि नियत की है। शाइस्ता के अधिवक्ताओं की ओर से पेश की गई अर्जी में आरोप लगाया गया है कि धूमनगंज थाने की पुलिस शाइस्ता के दो बेटों को शुक्रवार की रात घर से उठाकर ले गई है और अभी तक उनका कोई पता नही चल पाया है। थाने की पुलिस के द्वारा कोई जानकारी प्रदान नही की जा रही है।

उमेश पाल अपहरण के मुकदमे की नहीं हो सकी सुनवाई
उमेश पाल अपहरण के विचाराधीन मुकदमे की सुनवाई बुधवार को भी नहीं हो सकी। जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं के लगातार तीसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण मुकदमे की सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी गई। अब यह सुनवाई दो मार्च यानी बृहस्पतिवार को होगी। इस मुकदमे में मृतक उमेश पाल वादी और गवाह दोनों थे।

 

मुकदमे की पैरवी कर लौट रहे उमेश पाल की दिनदहाड़े गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई एमपीएमएलए के विशेष न्यायालय में हो रही है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने बताया कि अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नही हो सकी। अगले दिन यानी दो मार्च की तिथि सुनवाई हेतु नियत की गई है।
 

कचहरी में तीसरे दिन भी न्यायिक कार्य रहा ठप
उमेश पाल अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बुधवार को लगातार तीसरे दिन जिला कचहरी में न्यायिक कार्य नहीं हुआ। बुधवार को भी जिला अधिवक्ता संघ ने प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। सुबह 11 बजे अधिवक्ता संघ के सभागार में आम सभा आयोजित की गई। उसके बाद अधिवक्ताओं ने पैदल मार्च कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। 

 

जिलाधिकारी के मौजूद न रहने पर अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय ने अधिवक्ताओं से ज्ञापन लिया। अधिवक्ताओं की मांग थी कि आरोपितों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करें। पीडि़त परिवार को कम से कम पचास लाख रुपये का मुआवजा तत्काल प्रदान करें। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का कहना था कि जिस तरह दिनदहाड़े अधिवक्ताओं की हत्या की जा रही है, इससे अधिवक्ता समाज में भारी रोष व्याप्त है। विगत कई वर्षों से लगातार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग प्रदेश सरकार से की जा रही है लेकिन आज तक यह मांग पूरी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed