फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand Cabinet Minister Nand Gopal Gupta Nandi attack on allegations of Atik Ahmed sister

Umesh Pal Hatyakand: आरोपों पर कैबिनेट मंत्री नंदी का पलटवार, कहा-कार्रवाई से ध्यान भटकाने को उछाला ये मुद्दा

Tue, 07 Mar 2023 01:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Mar 2023 01:07 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि यूपी में कानून का राज है। योगी सरकार माफिया और अपराधियों के निरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उमेश पाल हत्याकांड में कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ की जा रही है। इसीलिए बेसिर-पैर की बातें मुद्दे से ध्यान भटकाने और गुमराह करने यह तथ्यहीन, अनर्गल और बेतुकी बातें हैं। 

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand Cabinet Minister Nand Gopal Gupta Nandi attack on allegations of Atik Ahmed sister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पलटवार किया है। नंदी ने कहा कि यूपी में कानून का राज है। योगी सरकार माफिया और अपराधियों के निरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। 
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड में कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ की जा रही है। इसीलिए बेसिर-पैर की बातें मुद्दे से ध्यान भटकाने और गुमराह करने यह तथ्यहीन, अनर्गल और बेतुकी बातें हैं। मेयर चुनाव से इसको जोड़ना सिर्फ फिजूल ही नहीं हास्यास्पद भी है।
विज्ञापन


उधर, निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रयागराज में महापौर की सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। मैं सामान्य वर्ग से आती हूं। ऐसे में चुनाव से इस कार्रवाई को जोड़ना हास्यास्पद है। रही बात पारिवारिक पृष्ठभूमि की तो हम लोग बाहुबली नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहुबली का धर्म खून बहाना ही रहा है। जबकि मेरे पति पर जानलेवा हमला हो चुका है। मैं इस तरह के बालुबल की भुगतभोगी रही हूं। ऐसे में इस तरह के लोगों के बारे में किसी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहती।

आपको बता दें कि माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने सोमवार को उद्यमिता विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर अपने भाई से उधार लिए पांच करोड़ रुपये वापस मांगने पर फंसाने का आरोप लगाया था। अपनी छोटी भाभी और बेटी के साथ प्रेस क्लब पहुंची नूरी ने कहा कि उसकी भाभी शाइस्ता परवीन को बसपा ने जब से महापौर पद का प्रत्याशी घोषित किया है, तभी से मंत्री और उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता षड्यंत्र रच रहे हैं, ताकि वह चुनाव न लड़ सकें।

साथ ही उसने सीएम योगी से न्याय की गुहार भी लगाई। उमेश पाल हत्याकांड में फरार दूसरे शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पहली बार सोमवार को अतीक का परिवार सार्वजनिक रूप से अपनी बात कहने के लिए मीडिया से मुखातिब हुआ था। 

अतीक अहमद की बहन आयशा, उसके भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और भांजी उन्जिला नूरी ने मीडिया के सामने अपनी बात कही। आयशा ने बताया कि एक बार वह अपनी भाभी शाइस्ता परवीन के साथ अहमदाबाद जेल में अपने भाई अतीक से मिलने गई थी। उस दौरान अतीक ने कहा था कि नंदी ने पांच करोड़ रुपये हमसे उधार लिया था और अब वह वापस नहीं कर रहे हैं। वह मेरा फोन तक नहीं उठा रहे हैं। 

 

शाइस्ता तुम नंदी से उधार की रकम वापस ले लो। अब वह पैसे देना नहीं चाहते। इसके बाद से ही मंत्री नंदी उसके भाई और भाभी को साजिशें रच कर फंसा रहे हैं। आयशा ने नंदी की पत्नी निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता पर भी साजिश रचकर भाभी शाइस्ता परवीन को परेशान करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि नंदी की पत्नी नहीं चाहतीं कि मेरी भाभी शाइस्ता मेयर का चुनाव लगें। चूंकि बसपा की ओर से महापौर प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद शाइस्ता जब क्षेत्र में जन संपर्क के लिए जा रही थीं, तो उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा था। 

अभिलाषा नहीं चाहती हैं कि शाइस्ता चुनाव लड़ें

अभिलाषा ने मेरी भाभी को षड्यंत्र कर फंसाया है। मेरी भाभी शाइस्ता परवीन किसी साजिश में शामिल नहीं हैं। अभिलाषा गुप्ता नंदी नहीं चाहतीं कि मेरी भाभी शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ें। आयशा ने कहा, इन्हीं कारणों से मंत्री नंदी मुख्यमंत्री योगी को मेरे परिवार के खिलाफ उकसा रहे हैं। जेल में बंद मेरे दोनों भाइयों की सुरक्षा की जाए। अतीक की बहन का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिट्टी में मिलाने वाला बयान नंदी के उकसाने पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed