Umesh Pal hatyakand :उमेश पाल हत्याकांड के एक और शूटर को पुलिस ने मिट्टी में मिलाया, कौंधियारा में एनकाउंटर
उमेश पाल हत्याकांड के दूसरे शूटर को भी पुलिस ने एनकाउंट में ढेर कर दिया। यह वही शूटर है जो पास की दुकान पर खड़े होकर सामान खरीदने का नाटक कर रहा था और उमेश पाल के पहुंचते ही उनके ऊपर गोलियों की बौछार करने लगा। पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज पुलिस ने शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि कौंधियारा क्षेत्र में शूटर विजय से पुलिस की मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी में विजय ढेर हो गया। उमेश पाल को पहली गोली मारने वाले शूटर के रूप में विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पहचान हुई थी। उमेश पाल और दो सिपाहियों की हत्या में शामिल विजय चौधरी उर्फ उस्मान पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में सिपाही नरेंद्र को भी लगी गोली है. नरेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटनास्थाल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंची है
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कौंधियारा पुलिस स्टेशन एरिया में हुए एनकाउंटर में विजय उर्फ उस्मान को मार गिराया गया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। इस मुठभेड़ में नरेंद्र नामक सिपाही घायल हो गए हैं। एनकाउंटर में मारा गया उस्मान अतीक अहमद गैंग का शूटर था।
सीने में लगी थी दो गोलियां
मारे गए बदमाश का नाम विजय चौधरी उर्फ उस्मान बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह कौंधियारा थाना इलाके में गोटी पुलिया के पास आरोपी के मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस के अनुसार टीम को देखकर उसने पहली गोली चलाई जो सिपाही नरेंद्र के हाथ में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया। शूटर उस्मान के सीने में दो गोलियां लगी थी। उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की ईसीजी कराई गई। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आज सुबह कौंधियारा क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल हुआ शूटर उस्मान
इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां इसकी मृत्यु हुई है। 'इससे पहले 27 फरवरी को उमेश पाल मर्डर के तीसरे दिन पुलिस, एसओजी और क्राइम ब्रांच ने एक हमलावार अरबाज का एनकाउंटर कर दिया। धूमनगंज इलाके के नेहरू पार्क में हुए एनकाउंटर में अरबाज को मार गिराया गया था। वह हमले में इस्तेमाल हुई क्रेटा कार को चला रहा था। पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था को भी पुलिस ने एनकाउंट में ढेर कर दिया। यह वही शूटर है जो पास की दुकान पर खड़े होकर सामान खरीदने का नाटक कर रहा था और उमेश पाल के पहुंचते ही उनके ऊपर गोलियों की बौछार करने लगा। पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एनकाउंटर सोमवार को सुबह हुआ। उस्मान के सीने में दो गोलियां लगी हैं। मुठभेड़ में नरेंद्र नाम का एक सिपाही भी जख्मी हो गया है।
पचास हजार का इनामी था उस्मान
एनकाउंटर में मारा गया बदमाश 50 हजार का इनामी था। उमेश पाल हत्याकांड में इसका नाम पहली बार सामने आया है। अभी तक की जांच में और एफआईआर में इसके नाम का जिक्र नहीं था। पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया उस्मान उर्फ विजय चौधरी कौंधियारा इलाके के भागोकर गांव का रहने वाला था।
यूपी के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर पुलिस को इस बड़ी सफलता पर बधाई दी है। केशव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, प्रयागराज के उमेश पाल और उनके दो गनर के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ्अभियान में आज बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टी को बधाई। घटना से जुड़े एक एक अपराधी चाहे पाताल में छुप जाएं, उन्हे पकड़कर कठोर कानूनी कार्रवाी होगी।
प्रयागराज के श्री उमेश पाल और सुरक्षा में लगे जवानों के हत्यारों को पकड़ने को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आज बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टीम को बधाई! घटना से जुड़े एक एक अपराधी चाहे पाताल में छुप जायें, उन्हें पकड़कर कठोर क़ानूनी कार्रवाई होगी!#अपराध_मुक्त_यूपी
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) March 6, 2023