{"_id":"6424f42a1141a7358804fa6a","slug":"umesh-pal-case-mafia-atiq-barrack-will-be-changed-in-sabarmati-jail-2023-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmad: माफिया अतीक की साबरमती जेल में बदली जाएगी बैरक, सजा सुनाने के बाद कोर्ट ने दिया था ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmad: माफिया अतीक की साबरमती जेल में बदली जाएगी बैरक, सजा सुनाने के बाद कोर्ट ने दिया था ये आदेश
Thu, 30 Mar 2023 08:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 30 Mar 2023 08:45 AM IST
सार
उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा होने के बाद माफिया अतीक
को पुलिस साबरमती जेल लेकर गई। जेल में अब माफिया की बैरक बदली जाएगी। जिस मार्ग से माफिया को लाया गया था, उसी रास्ते से पुलिस गुजरात ले गई। वापसी के काफिले में गाड़ियों की संख्या अधिक नहीं रही, समर्थक भी कम गए
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमेश पाल अपहरण कांड में एमपीएमएलए कोर्ट में पेशी के बाद माफिया अतीक अहमद बुधवार को रात आठ बजकर 25 मिनट पर साबरमती जेल पहुंचा दिया गया। उसकी मेडिकल जांच कराई गई। फिलहाल अतीक को उसी बैरक में रखा गया है, जहां से उसे लाया गया था। लेकिन अब सजायाफ्ता होने के बाद उसकी बैरक भी बदली जाएगी।
अतीक को छोड़कर पुलिस टीम रात में वापस प्रयागराज के लिए वापस चल दी। राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल के अपहरण केस में मंगलवार को एमपीएमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद समेत तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वकील खान शौलत हनीफ और पूर्व पार्षद दिनेश पासी को नैनी जेल भेज दिया गया था।
अतीक को लेकर पुलिस टीम रात में करीब साढ़े आठ बजे साबरमती जेल के लिए रवाना हो गई थी। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा था कि अतीक को जहां से लाया गया हैं, वहीं उसे ले जाया जाए। अतीक को कोर्ट से सीधा नैनी जेल ले जाया गया लेकिन जेल अधिकारियों ने उसकी इंट्री से इनकार कर दिया। कहा कि वारंट में नैनी जेल के लिए आदेश नहीं किया गया।
विज्ञापन
चार घंटे तक अतीक को रोकने की कवायद चलती रही लेकिन कानूनी विशेषज्ञों की राय के बाद अतीक को साबरमती भेजने का निर्णय ले लिया गया। 45 सदस्यीय पुलिस टीम दो वज्र वाहन और चार छोटी गाड़ियों के साथ गुजरात के लिए रवाना हुई। चित्रकूट में काफिले को थोड़ी देर के लिए रोका गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसी मार्ग को चुना, जिस रास्ते से उसे लाया गया था।

सब कुछ वही उसी तरह था लेकिन मीडियाकर्मियों और अतीक के गुर्गों की भीड़ उस तरह नहीं दिखी। आते वक्त तो पुलिस के काफिले के साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला चल रहा था। जाते वक्त मीडिया की कुछ गाड़ियां साथ चल रहीं थीं। अतीक के लोग भी कुछ गाड़ियों से थे, लेकिन उतनी भीड़ नहीं थी। रास्ते में एक दो जगह पुलिस लाइन और थानों में गाड़ियों को रोका गया था।
रात में करीब आठ बजे पुलिस का काफिला साबरमती जेल के गेट पर पहुंच गया। यहां से गए अधिकारियों ने उमेश पाल अपहरणकांड में अतीक के सजायाफ्ता होने के दस्तावेज जेल अधिकारियों को सौंपे। दस्तावेज की जांच के बाद अतीक को जेल के अंदर ले जाया गया। इसके तुरंत बाद अतीक का मेडिकल कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक अतीक अहमद को फिलहाल रात में उसी बैरक में रखा गया है, जहां पर उसे पहले रखा गया था। सजायाफ्ता होने के बाद अब उसकी बैरक बदल जाएगी। साबरमती जेल अधिकारी इस संबंध में बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे।
कोटा में एक घंटे तक रुका रहा काफिला
पुलिस का काफिला बुधवार को सुबह नौ बजे तक कोटा पहुंचा। यहां पर थाने में अतीक और पुलिस टीम करीब एक घंटे तक थी। यहीं पर सब लोगों ने नाश्ता भी किया। इसके बाद टीम गुजराज के लिए रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें: Atiq Ahmad : 45 साल तक कानून को चकमा देता रहा अतीक, अब सजा मिलने का दौर होगा तेज, 1979 में की थी पहली हत्या

अतीक के वकील की गाड़ी से टकराया सांड़, मामूली चोटें आईं
अतीक के वकील विजय मिश्रा तथा एक अन्य वकील अपनी गाड़ी से पुलिस के काफिले के पीछे थे। कोटा, राजस्थान में विजय मिश्रा की गाड़ी के आगे सांड़ आ गया, जिससे टकरा कर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में विजय मिश्रा और उनके साथी वकील को मामूली चोटें आईं।