फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Case Guddu Muslim step son was found carrying a bomb in his bag

UP: बमबाज गुड्डू मुस्लिम की राह पर सौतेला बेटा, झोले में बम लेकर जाता मिला, मां भी रहस्यमयी तरीके से गायब

Mon, 19 Jun 2023 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Jun 2023 08:13 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार इनामी गुड्डू मुस्लिम का सौतेला बेटा झोले में बम लेकर जाता मिला है। खुल्दाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही उसकी मां भी गायब है। 

विज्ञापन
Umesh Pal Case Guddu Muslim step son was found carrying a bomb in his bag
गुड्डू मुस्लिम का सौतेला बेटा आबिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम का सौतेला बेटा आबिद भी उसकी ही तर्ज पर चलने लगा है। खुल्दाबाद पुलिस ने उसे तब पकड़ लिया जब वह झोले में बम लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आबिद चकिया की रहने वाली चांदनी का बेटा है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद यह बात सामने आई थी गुड्डू मुस्लिम उसके साथ रहता था। चौंकाने वाली बात यह थी कि घटना के कुछ दिनों बाद ही वह भी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। 
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि 20 साल के आबिद को घनश्याम नगर रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधि देखकर रोका गया। इस दौरान उसके पास से झोले में छह बम बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि वह अतीक अहमद के कार्यालय के पास मीट की दुकान चलाता था। जिसे 15 अप्रैल को सील कर दिया गया। यह दुकान उसे गुड्डू मुस्लिम ने ही खुलवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस दुकान को गिराने के लिए पीडीए ने अप्रैल में नोटिस जारी किया था। इससे पहले इसे सील भी किया गया था। इसी बीच 14 जून को दुकान खुलने पर तरह-तरह की चर्चांए शुरू हुईं तो पीडीए ने इसे फिर सील कर दिया। एसीपी कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम की पैदाइश प्रयागराज की ही है। वह स्कूल के दिनों से ही लूट और रंगदारी जैसे अपराधों में लिप्त हो चुका था। गुड्डू स्कूली दिनों में ही कुछ बड़े अपराधियों से संपर्क में आया और उसने बम बनाना सीख लिया। घरवालों ने परेशान होकर जब उसे लखनऊ पढ़ने भेजा तो यहां उसके कदम रुके नहीं बल्कि कुछ सालों बाद यहां वह दो बड़े बाहुबलियों अभय सिंह व धनंजय सिंह से मिला। उस वक्त ये दोनों ही लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ते थे।

 

1997 तक टीचर की हत्या के आरोपी चल रहे धनंजय सिंह, मुख्तार अंसारी का दाहिना हाथ माने जाने वाले अभय सिंह का मजबूत गैंग बन गया था और गुड्डू मुस्लिम इनके गैंग का महत्वपूर्ण सदस्य बन चुका था।

 

पहली बार 1997 में चर्चा में आया
गुड्डू मुस्लिम का नाम अपराध की दुनिया में पहली बार तब चर्चा में आया, जब उसने 7 मार्च 1997 को लखनऊ के चर्चित लामार्टीनियर स्कूल के गेम टीचर फेड्रिक जे गोम्स की हत्या कर दी। इस मामले में सबसे दिलचस्प ये रहा कि गुड्डू मुस्लिम गिरफ्तार हुआ, उसने जुर्म कुबूलने के साथ ही कैसे घटना को अंजाम दिया ये भी बताया। लेकिन पुलिस उसे दोषी साबित नहीं कर सकी और वह बरी हो गया। गौरतलब है कि राजूपाल हत्याकांड के इकलौते गवाह उमेश पाल की सरेशाम 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही गुड्डू मुस्लिम फरार है। पुलिस ने उस पर पांच लाख का इनाम घोषित किया हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed