{"_id":"65e42282ad9065277d0cea4a","slug":"umesh-pal-case-b-warrant-made-for-mafia-atiq-s-sons-umar-ali-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Case : माफिया अतीक के बेटों उमर-अली का बनवाया बी वारंट, शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Case : माफिया अतीक के बेटों उमर-अली का बनवाया बी वारंट, शिकंजा कसने की तैयारी
Sun, 03 Mar 2024 12:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:40 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर पर भी पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। जेल में बंद माफिया के दोनों बेटों के खिलाफ बी वारंट पुलिस ने तैयार करा लिया है।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद और उसके दोनों बेटे उमर और अली। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के जेल में बंद बेटों उमर व अली पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों का बी वारंट बनवाकर लखनऊ व नैनी जेल में तामील करवा दिया है। अब उन्हें कोर्ट में तलब कराकर रिमांड की अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक कि विवेचना में पुलिस को उमर व अली के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं जो यह इशारा करते हैं कि इस हत्याकांड की साजिश में वह दोनों भी शामिल थे। मसलन मुख्य शूटर असद हत्याकांड से पहले कई बार लखनऊ जेल में जाकर बड़े भाई उमर व नैनी जेल में जाकर अली से मिला था। नैनी जेल में घटना के अन्य शूटर गुड्डू मुस्लिम, गुलाम व अरमान ने भी जाकर अली से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
जेल भेजे गए शौलत हनीफ ने भी अपने बयान में बताया है कि अली व उमर को इस पूरी साजिश की जानकारी थी। जेल में जाकर मुलाकात करने पर असद को अली व उमर भी प्लानिंग समझाते थे। इन साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस ने दोनों का बी वारंट बनवाया है। साथ ही इसे संबंधित जेलाें में तामील भी करवा दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही उन्हें कोर्ट में तलब कराकर रिमांड अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि उमर लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल के अपहरण कांड में लखनऊ जेल में बंद है। जबकि अली हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत अन्य मामलों में नैनी जेल में निरुद्ध है। उमेश पाल हत्याकांड में अब तक 10 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं जबकि छह शूटरों समेत सात मिट्टी में मिल चुके हैं। जबकि 11 के खिलाफ विवेचना जारी है। इन्हीं 11 में उमर व अली भी शामिल हैं।