फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UGC NET January 22

यूजीसी नेट 22 जनवरी को

Sat, 15 Oct 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
UGC NET January 22
यूजीसी - फोटो : demo
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूजीसी-नेट इस बार दिसंबर में न होकर जनवरी में होगा। सीबीएसई की ओर से विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार 22 जनवरी को परीक्षा होगी। इसके लिए 17 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आखिरी तारीख 16 नवंबर है। फीस 17 नवंबर तक जमा होगी। खास यह कि इस बार विषय की सूची में योग को भी शामिल किया गया है। इस तरह से कुल विषयों की संख्या 100 हो गई है।
विज्ञापन

पहले साल में दो बार जून और दिसंबर के आखिरी रविवार को यूजीसी-नेट होता था लेकिन अब परीक्षा की तारीख एक महीने आगे बढ़ा दी गई है। सीबीएसई की ओर से जून की परीक्षा जुलाई में कराई गई थी। इसी क्रम में दिसंबर की परीक्षा जुलाई में कराने का निर्णय लिया गया है। यदि फार्म में कोई गड़बड़ी हो गई है तो अभ्यर्थी 22 से 29 नवंबर के बीच उसमें संशोधन कर सकेंगे। 21 दिसंबर को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। परीक्षा प्रारूप में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed