{"_id":"5d87cddb8ebc3e012d67fd1d","slug":"uchch-shiksha-nideshalay-allahabad-news-ald255641594","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षकों की मानदेय पर हुई नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत शिक्षकों की मानदेय पर हुई नियुक्ति
विज्ञापन
uchch shiksha nideshalay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा निदेशालय ने तीन मंडलों के लिए जारी किया नियुक्ति पत्र
प्रतिमाह 25 से 35 हजार रुपये मानदेय का किया जाएगा भुगतान
प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर मानदेय के आधार पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर सेवानिवृत्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया है। इन शिक्षकों को मानदेय के रूप में प्रति माह 25 से 35 हजार रुपये कर भुगतान किया जाएगा। यह नियुक्ति सत्र 2019-20 के लिए की गई है।
सेवानिवृत्त शिक्षक अशासकीय कॉलेजों में जून 2020 तक पढ़ाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से वाराणसी, गोरखपुर एवं कानपुर मंडल के लिए मानदेय पर नियुक्त सेवानिवृत्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र जारी किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए शिक्षक को 25 हजार रुपये, एसोसिएट के पद से रिटायर हुए शिक्षक को 30 हजार रुपये और प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक को मानदेय के रूप में 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। मानदेय पर नियुक्त शिक्षकों से कहा गया है कि वे महाविद्यालय के प्राचार्य या प्रबंधक से 15 दिनों के भीतर संपर्क करके कार्यभार ग्रहण कर लें।