{"_id":"64c6c972b6de035e890b30a0","slug":"two-youths-who-went-to-bathe-with-friends-drowned-died-meerganj-news-c-182-1-sbly1021-348-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक डूबे, मौत
Mon, 31 Jul 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 31 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/ शीशगढ़। नवाबगंज और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में रविवार को नहाते समय दो युवक डूब गए। दोनों की मौत हो गई।
पहला हादसा गरेम डैम पर हुआ। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर के मूल निवासी रामकिशोर नवाबगंज के बाईपास मार्ग पर किराये के मकान में रहते हैं। उनका बेटा सर्वेश कुमार (20) अपने छोटे भाई आकाश और दोस्त राजेश के साथ गरेम डैम पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगा। भाई को डूबता देख आकाश ने शोर मचाया।
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाकर सर्वेश को बाहर निकाला। तुरंत ही उसे सीएचसी भेजा गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें शव सौंप दिया गया।
वहीं, एक अन्य हादसे में रामपुर के गांव मंसूरपुर निवासी दानिश की डूबने से मौत हो गई। दानिश अपने दोस्त तौकीर, अजहर, जोयब, उबैश और दाऊद के साथ नहाने के लिए ढकिया डैम पर नहाने पहुंचा था। उसे तैरना नहीं आता था। इसके बाद भी वह दोस्तों के कहने पर नदी में कूद गया। कुछ समय बाद अन्य युवक तो बाहर आ गए मगर दानिश नहीं आया।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों के आने से पहले ही कुछ ग्रामीणों ने दानिश का शव पानी से बाहर निकाल लिया। साथ आए दोस्तों ने बताया कि दानिश पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।