फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two youths reached the High Court with fake appointment letters, two including a female advocate arrested

Prayagraj : हाईकोर्ट में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे दो युवक, महिला अधिवक्ता समेत दो गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 01:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 01:51 PM IST
सार

बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउंड के पास आलोक सिंह निवासी बांदा और प्रद्युमन सिंह निवासी लालपुर दरौटा, फतेहपुर मल्टी टास्किंग स्टाफ का नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे। इस पर हाईकोर्ट का मोनोग्राम लगा हुआ था साथ ही दोनों के पास बिना भरे हुए शपथ पत्र प्रारूप भी पाए गए।

विज्ञापन
Two youths reached the High Court with fake appointment letters, two including a female advocate arrested
महिला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाईकोर्ट में मल्टी टास्किंग स्टाफ का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर दो युवक पहुंच गए। जांच पड़ताल में नियुक्ति पत्र फर्जी पाए जाने पर हड़कंप मच गया। तफ्तीश के बाद पता चला कि दोनों आरोपियों को एक महिला अधिवक्ता तथा उसके भाई ने फर्जी तरीके से पास बनवाकर हाईकोर्ट में प्रवेश दिलाया था। फिलहाल रजिस्ट्रार जनरल की तहरीर पर भाई-बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है। जालसाजी के इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे हाईकोर्ट क्रिकेट ग्राउंड के पास आलोक सिंह निवासी बांदा और प्रद्युमन सिंह निवासी लालपुर दरौटा, फतेहपुर मल्टी टास्किंग स्टाफ का नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे। इस पर हाईकोर्ट का मोनोग्राम लगा हुआ था साथ ही दोनों के पास बिना भरे हुए शपथ पत्र प्रारूप भी पाए गए।

विज्ञापन

आरोप है कि दोनों को मुंडेरा की महिला अधिवक्ता प्राची श्रीवास्तव और उसके भाई हर्ष श्रीवास्तव, जो अपने को मुंशी बताता है, ने हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश दिलाया। न्यायालय परिसर की सुरक्षा में लगे जवानों ने पूछताछ की तो दोनों युवकों के पास नियुक्ति पत्र जबकि हर्ष श्रीवास्तव के पास हाईकोर्ट का एंट्री पास और एक अन्य एंट्री पास भी मिला, जिस पर रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल की दस्तखत एवं मुहर थी।
जब गहनता से इन दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई तो यह सभी कूटरचित एवं फर्जी पाए गए। इसके बाद देर रात पुलिस अफसरों को बुलाया गया। मामले में प्रथमदृष्टया कूटरचना और धोखाधड़ी की बात सामने आने पर रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से कैंट थाने में तहरीर दी गई।

इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए महिला अधिवक्ता व उसके भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तार की पुष्टि की। हालांकि इससे ज्यादा और कुछ बताने से इन्कार किया गया। कैंट थाना प्रभारी सुनील कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य बिंदुओं के बारे में विवेचना जारी है। उधर, आला अफसरों ने भी कहा, विवेचना शुरू है, विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed