{"_id":"5ecc29583913aa694109e20b","slug":"two-youth-arrested-for-cheating-as-ips-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस बनकर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस बनकर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
Tue, 26 May 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 May 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
IPS Officer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आईपीएस बताकर लोगों से ठगी करते थे। दोनों के पास से फर्जी आईकार्ड भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों का एक साथी फरार है। पुलिस जिसकी तलाश में जुटी है।
नवाबगंज पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों के नाम भाष्कर पांडेय व सिद्धार्थ पांडेय निवासी टिकरा पियरी नवाबगंज हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने एक साथी लव पांडेय निवासी बाघराय प्रतापगढ़ के साथ मिलकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। तीनों खुद को आईपीएस अफसर बताकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को फोन करते हैं और मामलों की पैरवी के नाम पर लोगों से रकम ऐंठते हैं।
एक मामले की पैरवी में वह पिछले कुछ दिनों से नवाबगंज थाने के एक दरोगा व चौकी प्रभारी को फोन कर दबाव बना रहे थे। इसी क्रम में सोमवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पूछताछ में उनकी हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने बताया कि तलाशी में दोनों के पास से जाली आईकार्ड भी मिले। पकड़ा गया सिद्धार्थ ट्रक चलाता है जबकि भाष्कर अनपढ़ है। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।