फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two young women come into a relationship soured , Hungama

दो युवतियों के प्रेम संबंध में आई खटास, हंगामा

Fri, 09 Sep 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 09 Sep 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two young women come into a relationship soured , Hungama
Supreme Court says Gay, Lesbian, Bisexual do not come under the third gender - फोटो : getty

विज्ञापन
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार के मेजा इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर दो युवतियों के बीच लव अफेयर में खटास आने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। वे दोनों आरकेस्ट्रा में काम करती हैं। एक शहर की है जबकि दूसरी युवती प्रतापगढ़ की। उन दोनों के बीच कई महीने से समलैगिंक रिश्ता है। प्रतापगढ़ की युवती ने आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका उसे छोड़कर अब दूसरी लड़की के साथ रहने लगी है। अगर वह उसके साथ नहीं रही तो वह एसएसपी कार्यालय पर आग लगाकर जान दे देगी। पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों को साथ रहने के लिए राजी कर भेज दिया।

प्रतापगढ़ में पट्टी इलाके की 23 वर्षीय रमा (नाम बदला हुआ) बृहस्पतिवार दोपहर सिरसा में उस धर्मशाला में पहुंची जहां आरकेस्ट्रा का दल ठहरा है। वह शहर के रसूलाबाद तेलियरगंज निवासी आरकेस्ट्रा संचालक 24 वर्षीय शीला (नाम बदला हुआ) से झगड़ने लगी। उस पर आरोप लगाने लगी कि वह उसे प्रेम संबंध में धोखा दे रही है। वह मर जाएगी लेकिन उसे छोड़कर अलग नहीं रहेगी। हंगामा बढ़ा तो उन दोनों को सिरसा पुलिस चौकी ले जाया गया। वहां चौकी प्रभारी कुलदीप तिवारी ने दोनों से बात की। प्रतापगढ़ की रमा ने बताया कि छह महीने पहले शीला उसके घर के पास आरकेस्ट्रा का कार्यक्रम पेश करने आई थी तभी वह उस पर फिदा हो गई। फोन नंबर लेकर वे दोनों आपस में बात करने लगीं। फिर रमा के परिजनों से बात कर शीला ने उसे अपने साथ रख लिया। पिछले छह महीने से वे दोनों साथ रहती थीं। उनके बीच समलैगिंक संबंध बन गए। मगर कुछ दिन पहले शीला ने उसे प्रतापगढ़ भेजकर दूसरी लड़की को साथ रख लिया। रमा ने कहा कि कुछ भी हो जाए अब वह शीला से अलग नहीं रह सकती है। अगर उसे अलग किया गया तो वह शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर जाकर आत्मदाह कर लेगी। रमा की आत्महत्या की चेतावनी के बाद चौकी प्रभारी कुलदीप ने शीला को सख्त लहजे में समझाया कि वह पहले की तरह रमा को अपने साथ रखे। शीला भी राजी हो गई। इसके बाद उन दोनों को पुलिस ने धर्मशाला वापस भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed