फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two young girls who flew mobile after fraud were arrested

झांसा देकर मोबाइल उड़ाने वाली दो युवतियां गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two young girls who flew mobile after fraud were arrested
Two young girls who flew mobile after fraud were arrested
प्रयागराज। कैंट पुलिस ने दो ऐसी युवतियों को गिरफ्तार किया है, जो झांसा देकर लोगों के मोबाइल उड़ा देती थीं। वह कभी लिफ्ट के बहाने या मदद मांगने के बहाने लोगों को शिकार बनाती थीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के पांच मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

राजापुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह महिला पुलिस के साथ ही मयफोर्स शुक्रवार को गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर राजापुर क्षेत्र से ही दो युवतियों को शक के आधार पर पकड़ा गया तो उनके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। थाने लाकर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि बरामद एक मोबाइल चोरी जाने का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज है। वादी को थाने बुलाया गया तो उसने फोन पहचानते हुए बताया कि झांसा देकर दोनों युवतियां उसका मोबाइल ले उड़ी थीं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ शुरू की गई तो पकड़ी गई दोनों युवतियों ने अपना नाम करुणा उर्फ निधि यादव और प्रीति बताया। साथ ही यह भी बताया कि वह लोगों को झांसा देकर उनका मोबाइल फोन उड़ा देती हैं। लिफ्ट मांगने के बहाने के साथ ही खुद को मुसीबत में घिरा बताकर वह कॉल करने के लिए लोगों के फोन लेती थीं और फिर फोन लेकर चंपत हो जातीं। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार बरामद अन्य मोबाइल के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed