फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two trains shifted to Chivki station

दो ट्रेनें छिवकी शिफ्ट होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Tue, 12 Apr 2016 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्शन से छिवकी के लिए शिफ्ट की गई ट्रेनें यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। खासतौर से ऐसी ट्रेनें जो छिवकी में रात के समय पहुंच रही हैं। शहर से रात के वक्त कोई साधन न मिलने की वजह से यात्रियों को छिवकी पहुंचने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मजबूरी में जिन्हें रात वाली ट्रेनें पकड़नी है वे शाम को ही स्टेशन पहुंच जा रहे हैं। छिवकी पहुंचने पर भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही। क्योंकि वहां तमाम यात्री सुविधाओं का अभाव है। 
विज्ञापन


अभी चंद रोज पहले ही रेलवे ने दो महत्वपूर्ण टेनों में शुमार पाटलिपुत्र-पुणे और हावड़ा-मुंबई मेल को छिवकी शिफ्ट किया गया। इससे पुणे और मुंबई जाने वाले यात्रियों को खासी असुविधा हो रही है। पुणे के मुसाफिर कुछ ज्यादा ही परेशान है। दरअसल पुणे के लिए इलाहाबाद से यही एकमात्र नियमित रूप से चलने वाली सीधी ट्रेन है। सुबह 5.30 बजे गाड़ी संख्या 12150 पाटलिपुत्र-पुणे छिवकी पहुंचती है। इसे पकड़ने के लिए यात्रियों को शहर से तड़के ही निकलना पड़ता है। जिनके पास वाहन है वे तो वहां पहुंच जाते हैं लेकिन समस्या उन यात्रियों की है जो ऑटो, टेंपो, रिक्शा या सिटी बस पर आश्रित है। भोर में छिवकी पहुंचने के लिए कोई साधन न होने की वजह से आए दिन यात्री इस ट्रेन को वहां से पकड़ नहीं पा रहे हैं। यही हाल पुणे से आने वाली ट्रेन का भी है। जो रात नौ बजे के आसपास छिवकी पहुंचती है। इस वक्त स्टेशन के आसपास वाले क्षेत्र में सन्नाटा पसर जाने से बमुश्किल ही यात्रियों को शहर आने के लिए वाहन मिल पाते हैं। यही हाल मुंबई से आने वाली मुंबई मेल और महानगरी के यात्रियों का भी है।
विज्ञापन


न दोनों ट्रेनों के मुसाफिरों को भी रात के समय ही यहां उतरना पड़ता है। महानगरी तो रात 12 बजे ही यहां पहुंचती है। ऐसे में बहुत से यात्री स्टेशन पर ही रात बिताकर सुबह अपने गंतव्य की ओर रवाना होते है। साथ ही मुंबई मेल छिवकी शिफ्ट हो जाने से इस ट्रेन से पार्सल भेजने वाले कारोबारियों को भी परेशानी हो रही है। छिवकी में पार्सल आदि उतारने की व्यवस्था न होने की वजह से दिक्कत बढ़ गई है। यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता आशुतोष धवल ने रेलवे से मांग की है कि पहले की तरह ही इन दोनों ट्रेनों का संचालन इलाहाबाद जंक्शन से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed