फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two traders on a bike going to buy wheat died after being hit by a car

Prayagraj News: गेहूं खरीदने जा रहे बाइक सवार दो व्यापारियों की कार की टक्कर से मौत

Mon, 20 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 20 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two traders on a bike going to buy wheat died after being hit by a car
बिहारी अग्रहरि। फाइल फोटो
। थाना क्षेत्र के मैदा मोड़ पर रविवार को दोपहर अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो बुजुर्ग व्यापारियाें की मौत हो गई। दोनों गेहूं खरीदने जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार निवासी सेहत बहादुर केसरवानी (70) और बिहारी अग्रहरि (65) गल्ले का कारोबार करते थे। वे गांवों से गल्ला खरीद कर मंडी में बेचते थे। रविवार को दोनों गेहूं खरीदने बाइक से निकले थे। रीवा रोड स्थित मैदा मोड़ के पास प्रयागराज की ओर से जबलपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्रयागराज ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। व्यापारियों की मौत से कस्बे में मातम छा गया है। बताया जाता है कि दोनों व्यापारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी थे। थाना प्रभारी बारा संजय राय ने बताया कि कार सवार जबलपुर के हैं। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

बिहारी अग्रहरि। फाइल फोटो

बिहारी अग्रहरि। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed