प्रयागराज : बैंकों में जमा हुए 20 करोड़ रुपये से अधिक के दो हजार के नोट, 23 मई से बदले जाएंगे नोट
आरबीआई की तरफ से शुक्रवार को दो हजार के नोट चलन से बाहर किए जाने की घोषणा के बाद शनिवार को लोगों में ये नोट बदलने के तरीके जानने की चिंता दिखी। हालांकि, बैंकों में रोज की तरह कामकाज सामान्य रहा। जिले में अलग-अलग बैंकों की करीब 400 शाखाएं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो हजार के नोट प्रचलन से बाहर किए जाने के फैसले के बाद शनिवार को पहले दिन जिले में अलग-अलग बैंक शाखाओं में 20 करोड़ रुपये से अधिक के दो हजार के नोट जमा कराए गए। सुबह से ही बैंकों में नोट बदलने और जमा करने की प्रक्रिया जानने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
हालांकि, पहले दिन बैंकों में भीड़ का ज्यादा दबाव नहीं रहा, लेकिन दो हजार के नोट जमा कराने को लेकर चिंता जरूर दिखाई पड़ी। 23 मई से नोट बदलने का काम शुरू होने पर बैंकों में भीड़ बढ़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए कुछ शाखाओं में अलग से काउंटर खोलने की तैयारी है।
आरबीआई की तरफ से शुक्रवार को दो हजार के नोट चलन से बाहर किए जाने की घोषणा के बाद शनिवार को लोगों में ये नोट बदलने के तरीके जानने की चिंता दिखी। हालांकि, बैंकों में रोज की तरह कामकाज सामान्य रहा। जिले में अलग-अलग बैंकों की करीब 400 शाखाएं हैं। कई लोग पास मौजूद दो हजार के नोट अपने खाते में जमा कराने के लिए इन शाखाओं में पहुंचे।
कर्नाटका बैंक की एक ब्रांच में आम दिनों में औसतन 50 हजार से एक लाख रुपये तक जमा होते थे, लेकिन शनिवार को करीब पांच लाख रुपये के दो हजार के नोट जमा हुए। इसी प्रकार यूनियन बैंक की मम्फोर्डगंज ब्रांच में करीब 15 लाख रुपये के दो हजार के नोट जमा हुए। एक बैंक अधिकारी के मुताबिक मोटे तौर पर जिले भर की चार सौ से अधिक बैंक शाखाओं में 20 करोड़ रुपये से अधिक के दो हजार के नोट जमा कराए गए।
बैंक मैनेजरों का कहना है कि अभी लोग अपने खाते में दो हजार के नोट जमा कर सकते हैं। इसलिए लोगों में किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं दिखाई दे रही है। आरबीआई की तरफ से दो हजार के नोट जमा करने के लिए करीब चार महीने का समय दिया गया है। इसलिए लोग अपनी सुविधा के हिसाब से बैंकों में अपने दो हजार के नोट जमा करने पहुंच रहे हैं।
इंडियन बैंक में नोट बदली के लिए खुलेगा अलग काउंटर
दो हजार के नोट प्रचलन से बाहर किए जाने की सूचना के बाद पहले दिन बैंकों में कामकाज सामान्य रहा। रोज की तरह ग्राहक बैंकों में लेन-देन करते रहे। बैंकों को अभी कोई सर्कुलेशन नहीं मिलने से पहले की तरह ही कर्मचारी काम करते रहे। 23 मई से बैंकों में नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी बैंकों में दो हजार रुपये के नोट अपने खाते में जमा कराए जा सकते हैं। इंडियन बैंक के मैनेजर का कहना है कि 23 से अगर भीड़ होती है तो ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग से काउंटर से भी बनाए जाएंगे। महिलाओं व वरिष्ठों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
नोटबंदी की तरह ही दो हजार रुपये के नोट प्रचलन से बाहर किए जाने से भी समस्या नहीं होगी। इसके लिए आमजन को सितंबर तक का समय मिला है। वह रोज की तरह खाते में जमा करने के लिए पांच सौ के साथ ही दो हजार के नोट लाए थे। - शिव प्रकाश, ग्राहक, पंजाब नेशनल बैंक