फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two teenagers drown in water-filled pit, accident in Ghurpur, chaos in family

Prayagraj : पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत, घूरपुर में हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 13 Oct 2024 04:38 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, घूरपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 04:38 PM IST
सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कल्वना गांव में बस्ती के समीप ही गांव के एक व्यक्ति ने खेत से मिट्टी खोदकर बेच लिया है, जिसके चलते लगभग एक बीघे खेत में 15 फिट गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे में पानी भरा होने से गांव के बच्चे अक्सर गड्ढे में नहाने चले जाते हैं।

विज्ञापन
Two teenagers drown in water-filled pit, accident in Ghurpur, chaos in family
अतुल और रवि। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

रविवार को क्षेत्र के सेमरा कल्वना गांव के समीप अवैध रूप से मिट्टी खनन से बने गहरे गड्ढे में डूबकर दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


सेमरा कल्वना गांव में बस्ती के समीप ही गांव के एक व्यक्ति ने खेत से मिट्टी खोदकर बेच लिया है, जिसके चलते लगभग एक बीघे खेत में 15 फिट गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे में पानी भरा होने से गांव के बच्चे अक्सर गड्ढे में नहाने चले जाते हैं। रविवार को गांव के लालबाबू पाल का बेटा अतुल पाल (14) और रामनरेश के बेटे रवि प्रजापति (11) गांव के कुछ लड़कों के साथ नहाने गए थे। नहाते-नहाते अतुल और रवि गहरे पानी में चले गए। दोनों गड्ढे में फंसकर डूबने लगे।
विज्ञापन


साथ में नहाने गए अन्य लड़कों ने दोनों को डूबते देखा तो भागकर गांव में आकर लोगों को बताया। लोग घटना-स्थल पर पहुंचे तो बच्चे दिखाई नहीं पड़ रहे थे। कुछ लोगों ने पानी में कूदकर खोजा तो दोनों मिल गए। सूचना पर घूरपुर पुलिस भी पहुंची। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा ले आया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed