फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two suspects arrested with illegal pistol and four country made bombs in Pratapgarh

Pratapgarh: अवैध पिस्टल और चार देसी बम के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने केस दर्ज कर भेजा जेल

Wed, 06 Dec 2023 04:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रानीगंज (प्रतापगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, रानीगंज (प्रतापगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 06 Dec 2023 04:48 PM IST
सार

बाइक के कागजात न होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सीज करने की कार्रवाई की। एसआई रोहित यादव ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Two suspects arrested with illegal pistol and four country made bombs in Pratapgarh
पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ के रानीगंज में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को अवैध पिस्टल और देसी बम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्ध युवक बाइक के भी कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने बाइक सीज करते हुए दोनों युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


रानीगंज में स्थानीय पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को मंगलवार की देर शाम देवासा तिराहे पर चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया। दुर्गागंज बाजार की तरफ से बाइक लेकर आ रहे दोनों युवकों पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ और तलाशी में पकड़े गए युवक रैनी सतखारिया निवासी चंद्र प्रकाश पाल के पास अवैध पिस्टल और दूसरे संदिग्ध देवासा निवासी अनिल सरोज के पास चार देसी बम बरामद किया। बाइक के कागजात न होने पर मोटरसाइकिल सीज करने की कार्रवाई की। एसआई रोहित यादव ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed