फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two special trains will run for Delhi via Prayagraj

Prayagraj News: दिल्ली के लिए प्रयागराज होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run for Delhi via Prayagraj
दिवाली, छठ पूजा पर दिल्ली के लिए दो और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। कटिहार से आनंद विहार व राजगीर से नई दिल्ली केे बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित होंगी। रेलवे ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

04048 का संचालन आनंद विहार से कटिहार के बीच प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार आठ अक्तूबर से 22 नवंबर तक दोपहर 3:20 बजे होगा। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन आगमन का समय रात 1:15-1:20 बजे रहेगा। यह अगले दिन दोपहर 3:00 बजे कटिहार पहुंच जाएगी। इसी तरह कटिहार से 04047 प्रत्येक बुधवार, शनिवार नौ अक्तूबर से 27 नवंबर की शाम 6:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:00-8:05 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं शाम 5:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली से राजगीर के लिए 04048 का संचालन प्रत्येक शनिवार, मंगलवार 12 अक्तूबर से 30 नवंबर की रात 12:20 बजे होगा। सुबह 10:30-10:35 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन एवं रात नौ बजे राजगीर पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में 04047 राजगीर से प्रत्येक शनिवार, मंगलवार 12 अक्तूबर से 30 नवंबर तक रात 10:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:00-10:05 बजे प्रयागराज एवं रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed