{"_id":"68a8dd0b746f749e1c0bb61f","slug":"two-seriously-injured-one-dead-in-pickup-accident-allahabad-news-c-407-1-pha1001-6291-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पिकअप की टक्कर से दो गंभीर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पिकअप की टक्कर से दो गंभीर, एक की मौत
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
थरवई क्षेत्र के काशीपुर गांव के अमन पुत्र मनोज मिश्रा, जितेंद्र पाल उर्फ मुन्ना पुत्र विजय बहादुर पाल हसनपुर कोरारी गांव के शिवेंद्र भारतीय पुत्र अरविंद मोहन भारतीय के साथ शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे तकिया चौराहे से सहसों की ओर जा रहे थे। फाफामऊ से सहसों की ओर जा रही पिकअप ने तकिया चौराहे पर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। अमन चार बहनों के बीच इकलौता भाई था।