फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two school vehicles got burnt due to illegal filling of LPG gas

Prayagraj : अवैध तरीके से एलपीजी गैस भरने से जलकर स्वाहा हो गए दो स्कूली वाहन, चकिया तिराहे पर हुआ हादसा

Sun, 01 Dec 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 06:55 PM IST
सार

घटना रविवार दोपहर 1.35 बजे की है। चकिया स्थित कब्रिस्तान के सामने रोड किनारे ओमनी कार खड़ी थी। इसी बीच एक मारूति वैन में आग लग गई। आग की लपटों को देख आवागमन बंद कर दिया गया। अग्निश्मन विभाग को सूचना दी गई। दो गाड़िया मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Two school vehicles got burnt due to illegal filling of LPG gas
चकिया इलाके में आग से खाक हुए दो वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चकिया तिराहे के पास रविवार दोपहर दो स्कूली वाहन जलकर स्वाहा हो गए। वाहनों में अवैध तरीके से एलपीजी सिलिंडर से कार के सिलिंडर में गैस भरी जा रही थी। तभी एक चिंगारी आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि लोगों को भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर 1.35 बजे की है। चकिया स्थित कब्रिस्तान के सामने रोड किनारे ओमनी कार खड़ी थी। इसी बीच एक मारूति वैन में आग लग गई। आग की लपटों को देख आवागमन बंद कर दिया गया। अग्निश्मन विभाग को सूचना दी गई। दो गाड़िया मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि घरेलू गैस सिलेंडर से वैन में अवैध तरीके से गैस भरी आ रही थी और इसी दौरान घटना हो गई।
विज्ञापन





Trending Videos

Two school vehicles got burnt due to illegal filling of LPG gas
चकिया में आग से दो वाहन जले। - फोटो : अमर उजाला।

चकिया तिराहे के पास रविवार दोपहर आधा दर्जन मारुति वैन खड़ी थी। यह सभी एलपीजी गैस सिलेंडर से चलती हैं। यहां पर एक व्यक्ति अवैध रूप से इन वैनों में लगे सिलेंडरों में गैस भरता है। रविवार दोपहर एक वैन में गैस भरी जा रही थी उसी समय अचानक वैन में आग लग गई। वैन चालक समेत वहां मौजूद अन्य लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। हालांकि गैस सिलेंडरों को हटा लिया गया। पलभर में ही आग में बगल में खड़ी दूसरी वैन को भी चपेट में ले लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय का कहना है कि अवैध तरीके से वैन में एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस भरी जा रही थी। उस व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed