फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two reports by the Lekhpal on the same house

Prayagraj News: एक ही मकान पर लेखपाल की दो रिपोर्ट

Thu, 09 Jul 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 09 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two reports by the Lekhpal on the same house
माधोपुर सधनगंज गांव में एक ही विवादित मकान को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल की दो अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई है। पहले लेखपाल ने मकान को तालाबी रकबे में बताया था। दो दिन बाद उसी मकान को विपक्षी की भूमि पर बताकर बिना पूर्व नोटिस के गिरवा दिया गया। इससे पीड़िता ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


माधोपुर सधनगंज निवासी अनीता देवी ने तहसील सोरांव में शिकायत की थी। लेखपाल ने मौके पर जांच कर मकान को तालाबी रकबे में बना बताया। दो जुलाई को दी गई रिपोर्ट के आधार पर अनीता देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ सोरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके दो दिन बाद विपक्षी सावित्री देवी ने अपनी भूमि की पैमाइश कराई। उसी लेखपाल ने बाद में उसे सावित्री देवी की भूमि पर दर्शाते हुए मकान गिरवा दिया। पीड़िता का कहना है कि यह कार्रवाई बिना पूर्व नोटिस के किया गया है। लेखपाल जितेंद्र कुमार ने जल्दबाजी में रिपोर्ट देने की बात स्वीकार की है। इस मामले में एसडीएम सोरांव भारती मीणा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed