{"_id":"62fe5cf07457f25428632972","slug":"two-properties-of-gotskar-muzaffar-attached-worth-more-than-one-crore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गोतस्कर मुजफ्फर की एक करोड़ से अधिक की दो प्रॉपर्टी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गोतस्कर मुजफ्फर की एक करोड़ से अधिक की दो प्रॉपर्टी कुर्क
Thu, 18 Aug 2022 09:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 09:08 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को धूमनगंज पुलिस के साथ आठ थानों की फोर्स और पीएसी मुजफ्फर के पैत्रिक गांव चफरी पहुंचीं। गांव में उसने अपनी मां के नाम से एक घर बनवाया था। उसको कुर्क किया गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : गो तस्कर मुजफ्फर की संपत्ति कुर्क करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ब्लाक प्रमुख मुजफ्फर के पैत्रिक गांव चफरी में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसकी दो प्रापर्टी कुर्क कर ली। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स मौजूद थी। ग्रामीणों की पुलिस से झड़प भी हुई लेकिन देर शाम तक कुर्की की कार्रवाई पूरी कर ली गई। सपा से ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीतने वाला मुजफ्फर गोतस्करी में पिछले कई सालों से जेल में बंद है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज हुआ था। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्तियों को पुलिस लगातार चिन्हित कर कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को धूमनगंज पुलिस के साथ आठ थानों की फोर्स और पीएसी मुजफ्फर के पैत्रिक गांव चफरी पहुंचीं। गांव में उसने अपनी मां के नाम से एक घर बनवाया था। उसको कुर्क किया गया। हालांकि परिवार वालों को कुर्की की भनक पहले से थी। इस कारण अंदर कुछ नहीं मिला। दरवाजे तक निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठे हो गए थे। उनकी पुलिस से झड़प हो गई। उनका कहना था कि यह प्रापर्टी पैत्रिक है। इसे मुजफ्फर ने नहीं खरीदा लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से शिकायत करने कलेक्ट्रेट भी आया लेकिन डीएम से मुलाकात नहीं हो पाई।
उधर पुलिस ने घर को कुर्क करने के बाद प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर 46.32 वर्ग मीटर की एक और प्लाट को कुर्क कर वहां कुर्की का बोर्ड लगा दिया। पुलिस के मुताबिक आज लगभग एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई। इस दौरान एसडीएम सोरांव डा. कंचन, एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल, सीओ सोरांव और भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
मुजफ्फर के साथी की भी संपत्ति कुर्क
मुजफ्फर के साथी योगेंद्र नारायण शुक्ला की झोकरी गांव स्थित प्रापर्टी पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुर्क की। योगेंद्र भी गोतस्करी में मुजफ्फर का साथी था। उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। कुछ दिन पहले ही वह छूटकर आया है। पुलिस ने झोकरी गांव स्थित 114 वर्ग मीटर के प्लाट को कुर्क किया। योगेंद्र ने इसे अपनी पत्नी दीपा शुक्ला के नाम से खरीदा था।