फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two prizes arrested in bombing near PHQ

पीएचक्यू के पास बमबाजी में दो इनामी गिरफ्तार

Thu, 07 Jul 2022 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two prizes arrested in bombing near PHQ
पुलिस मुख्यालय के पास स्थित ढाबे पर बमबाजी में वांछित चल रहे दो इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। दोनों कुख्यात बागी गैंग के सदस्य हैं। एसटीएफ ने उन्हें सिविल लाइंस बस अड्डे से तब गिरफ्तार किया जब वह किसी से मिलने के लिए वहां पहुंचे थे। इस मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी अभिषेक यादव उर्फ गोलू की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिषेक शुक्ला निवासी नई बाजार मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर और सोनू कुमार निवासी इंदलपुर गडवार बलिया हैं। दोनों मुकदमा वादी चंदन की ओर से नामजद कराए गए थे। इन्होंने हॉलैंड हॉस्टल के कमरा नंबर 30 व 70 में ठिकाना बना रखा था और वारदात के बाद से ताला लगाकर फरार हो गए थे। एसटीएफ प्रयागराज इकाई के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि दोनों हॉस्टल व अपने कुछ परिचितों के घर छिपकर फरारी काट रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विवेक यादव है सरगना
सिविल लाइंस में 20 जून को पीएचक्यू के पास स्थित हरीश ढाबे पर बमबाजी से सनसनी फैल गई थी। तीन दिन बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। बताया था कि कुख्यात बागी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान सरगना विवेक यादव व उसके चार साथी जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed