फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two policemen fight with each other allegedly over a bribe suspended

घूस की रकम के लिए आपस में भिड़ गए थे पुलिसवाले, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

Tue, 13 Aug 2019 07:06 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 13 Aug 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Two policemen fight with each other allegedly over a bribe  suspended
मारपीट करते दो पुलिस वाले - फोटो : ANI

प्रयागराज में घूस के पैसे को लेकर आपस में लड़ने के मामले में दो पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले को लेकर एसपी आशुतोष मिश्रा ने कहा कि ये घटना रविवार की है जिस पर संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है। वहीं इसकी जांच भी चल रही है। 

विज्ञापन
बता दें कि रविवार रात करीब 11 बजे दरोगा आशीष कुमार सिपाही राम नरेश के साथ गश्त पर था। रात में ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान ही रामनरेश ने लाठी उठा ली और दरोगा आशीष के ऊपर पिल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दरोगा आशीष ने प्रतिरोध की कोशिश की लेकिन रामनरेश भारी पड़ा और उसने दरोगा को जमकर धुन डाला। काफी देर तक मारपीट के बाद किसी तरह दोनों को अलग किया गया। आशीष को काफी चोट आ गई। यह पूरी घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल दरोगा किसी तरह अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार कराया।


इस मामले के कौंधियारा थाना पहुंचते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पहले इस मामले को दबाने की कोशिश की गई लेकिन मामला दब नहीं सका। घायल दरोगा भी समझौते के लिए राजी नहीं हुआ। उसने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दे दी। एसओ ने दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट एसपी यमुनापार को भेज दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed