फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two petrol pumps robbed on Riwan highway in quarter to five hours

45 मिनट में रीवां राजमार्ग पर स्थित दो पेट्रोल पंप पर हुई लूट, पुलिस बेखबर

Sat, 25 Jan 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two petrol pumps robbed on Riwan highway in quarter to five hours
गौहनिया पेट्रोल पंप पर हुई लूट में बदमाशों के हमले से घायल मैनेजर सर्वेश सिंह व पेट्रोल पंप - फोटो : NAINI
पौन घंटे में रीवां राजमार्ग पर दो पेट्रोल पंपों पर हुई लूटनैनी। गौहनिया में लूट के बाद चार बदमाशों की एक टोली एक ही बाइक से नैनी कोतवाली क्षेत्र के डांडी बाजार स्थित डांडी सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पिस्टल के बल पर मैनेजर से 1.07 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि मात्र 45 मिनट का समय और 15 किमी. की दूरी पर एक ही रूट पर पेट्रोल पंपों पर ही लूट और फायरिंग की दो-दो घटनाएं कारित करके बदमाश आराम से निकल गए और पुलिस की नींद भी नहीं टूटी, वह भी तब जबकि मौनी अमावस्या जैसे महापर्व का दिन था, पुलिस को एलर्ट मोड में रखा गया था। बावजूद इसके रीवां राजमार्ग पर गौहनिया पुलिस चौकी से लेकर घूरपुर थाना, मामा भांजा पुलिस चौकी और फिर एग्रीकल्चर पुलिस चौकी के अलावा आधा दर्जन पिकेट प्वाइंट होने के बावजूद बदमाशों के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

गौहनिया (प्रयागराज)। घूरपुर के गौहनिया बाईपास पर स्थित शहीद अजय पेट्रोल पंप पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने लूटपाट की और मैनेजर पर पिस्टल से फायरिंग करते हुए भाग निकले। दौड़ाए जाने पर बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग निकले। जाते समय भी बदमाशों ने फायर किया। बाइक के नंबर के आधार पर खोजबीन हो रही है।
विज्ञापन

घूरपुर के गौहनिया में स्थित शहीद अजय पेट्रोल पंप पर शुक्रवार ंकी सुबह चार बजे दो बाइक पर छह बदमाश पहुंचे। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। उस समय पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सभी कर्मचारी केबिन में बैठे हुए थे। एक बदमाश बाहर खड़ा रहा पांच अंदर घुस गए और लोगों से डीजल और पेट्रोल देने को कहा। तभी एक कर्मचारी ने मुंह से कपड़ा हटाने को कहा। इतना सुनते ही बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और पूरा आफिस खंगाल डाला. वहां सिर्फ 10 हजार मिले। इसके बाद बदमाशों ने लॉकर की चाबी मांगी। कर्मचारियों ने बताया चाबी मैनेजर के पास है, जो अंदर सो रहे हैं। कमरे में सो रहे मैनेजर को जगाया और उठते ही उस पर पिस्टल तान दी। मैनेजर सर्वेश सिंह कुछ समझ पाता तब तक में एक बदमाश ने उस पर फायर झोक दिया। सर्वेश सिंह बाल-बाल बच गया। चेहरे पर छर्रे लगे। इसके बाद बदमाश वहां से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर खड़ा बदमाश मोटरसाइकिल स्टार्ट किए खड़ा था। जिस पर चार बदमाश सवार हुए और भागने लगे। वहीं पर दो बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल ही हाईवे की तरफ होते हुए घूरपुर की तरफ भाग गए। कर्मचारियों ने भी बंदूक लेकर बदमाशों को दौड़ाया। कुछ दूर आगे जाने पर बदमाशों ने फिर ग्रीन फील्ड एकेडमी के सामने कर्मचारियों पर फायर कर दिया। जिसके चलते कर्मचारी कुछ रुके। बदमाश बगल बगीचे में अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकले। सूचना के बाद घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का मुआयना किया तथा बदमाशों द्वारा छोड़ी गई मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले ली। उक्त घटना से गौहनिया व आसपास के लोगों में भारी दहशत है। गौहनिया चौकी इंचार्ज अनुज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।
डांडी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को पिस्टल सटा लूटे 1.07 लाख
नैनी। डांडी बाजार में तारिक मकसूद निवासी करेली का डांडी सर्विस स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। जिसके केयर टेकर मुन्ना सिंह निवासी करछना और आदित्य सिंह हैं। वहां के मैनेजर मो. अनीसुद्दीन हैं। शुक्रवार को मौनी अमावस्या का स्नान होने की वजह से ज्यादातर पेट्रोल पंप कर्मी भोर में गंगा नहाने चले गए थे। पेट्रोल पंप पर केयर टेकर आदित्य सिंह और सेल्समैन रिजवान अली निवासी दांदूपुर थे।

शुक्रवार भोर में 4.30 बजे के करीब एक हीरो स्प्लेंडर बाइक से चार लड़के पेट्रोल पंप पर पहुंचे और आवाज दी लेकिन कोई निकला नहीं। वह चारों मैनेजर वाले कमरे में घुस गए तो अंदर रिजवान नमाज पढने की तैयारी कर रहा था। उनमें से एक लडक़े ने मोबीआयल देने को कहा तो रिजवान ने मना कर दिया। बस इतने में बदमाशों ने पिस्टल निकाल लिया और गोली मारने की धमकी देकर रिजवान से मेज के लाकर की चाबी ले ली। विरोध करने पर पिस्टल के बट से रिजवान के सिर पर प्रहार किया। चाबी से लाकर न खुलने पर उसे खींच कर तोड़ दिया और उसमें रखे 1.07 लाख रुपये लेकर वहां से भाग निकले। रिजवान के चीखने पर बगल वाले कमरे में सो रहे आदित्य की नींद खुली जरूर लेकिन तब तक में बदमाश पैसे लूटकर वहां से भाग चुके थे। सूचना के बाद पहुंची नैनी पुलिस खानापूर्ति करके वापस लौट गई। देर शाम केयर टेकर मुन्ना सिंह की तरफ से नैनी कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर तो लिया है लेकिन बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के पास अभी तक नहीं है।

गौहनिया पेट्रोल पंप पर हुई लूट में बदमाशों के हमले से घायल मैनेजर सर्वेश सिंह व पेट्रोल पंप

गौहनिया पेट्रोल पंप पर हुई लूट में बदमाशों के हमले से घायल मैनेजर सर्वेश सिंह व पेट्रोल पंप- फोटो : NAINI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed