फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two people riding bike died due to Scorpio's collision

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Wed, 21 Aug 2019 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two people riding bike died due to Scorpio's collision
पवन पटेल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल दूसरे की भी प्रयागराज में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई है।
विज्ञापन

हथिगंवा थाना क्षेत्र के पूरे महिपाल गांव निवासी पवन पटेल (25) पुत्र हरिशंकर और नन्हे विश्वकर्मा (45) पुत्र रामसुंदर बाइक से कुंडा आ रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझिलगांव के पास सामने से आ रही एक स्कार्पियों ने उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने पवन पटेल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल नन्हे विश्वकर्मा को प्रयागराज रेफर कर दिया। पवन की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अभी एक साल पहले पवन के पिता शंकरलाल की भी मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। परिजन अभी एक सदमे से उबर भी नही पाऐ थे कि पवन की भी दुर्घटना में मौत हो गई। उधर प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में नन्हेंलाल की भी मौत हो गई। परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुंडा सीएचसी में बिलखते मृतक पवन पटेल के परिजन।

कुंडा सीएचसी में बिलखते मृतक पवन पटेल के परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed