फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two people including owner chit fund company from Phoolpur who was absconding for two years were arrest

Prayagraj : पौने दो साल से फरार चल रहा फूलपुर का चिटफंड कंपनी मालिक समेत दो धराए

Sat, 02 Aug 2025 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Aug 2025 02:02 PM IST
सार

फूलपुर से करीब दो साल पहले फूलपुर से करोड़ों रुपए लेकर चंपत हुई चिटफंड कंपनी के मालिक समेत दो को 30 लाख रुपए नगदी के साथ जीआरपी चंदौली ने पकड़ कर मामला आयकर टीम को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Two people including owner chit fund company from Phoolpur who was absconding for two years were arrest
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फूलपुर से करीब दो साल पहले फूलपुर से करोड़ों रुपए लेकर चंपत हुई चिटफंड कंपनी के मालिक समेत दो को 30 लाख रुपए नगदी के साथ जीआरपी चंदौली ने पकड़ कर मामला आयकर टीम को सौंप दिया है। आरोपी को पकड़े जाने की खबर से फूलपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर बाजार में एसबीएस चिटफंड कंपनी की मुख्य शाखा स्थापित थी। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने इस कंपनी में करोड़ों रुपए निवेश किया। अक्तूबर 2023 में यह चिट फंड कंपनी लोगों के कई करोड़ रुपए लेकर चंपत हो गई थी। इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामले में फूलपुर कोतवाली में चिटफंड कंपनी के आशीष कुमार मिश्रा उनकी पत्नी गुंजन मिश्रा, नीलेश कुमार मिश्रा एवं क्षमा मिश्रा निवासी कंधरपुर भोगवारा थाना फूलपुर के खिलाफ 419 व 420 आदि धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। चंदौली में गिरफ्तारी की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


बताया गया है कि चंदौली में जीआरपी और आरपीएफ की टीम गुरुवार रात चेकिंग के दौरान ओवरब्रिज से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। जांच के दौरान उनके पास से 29 लाख 33,150 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र कंधरपुर भोगवारा गांव निवासी आशीष कुमार मिश्रा और जौनपुर जिले के थाना मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के मधुपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार है। दोनों करेंसी लेकर प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों जीआरपी से जुड़े कागजात नहीं दिखा सके। जीआरपी ने चारों आरोपियों सहित करेंसी को वाराणसी आयकर विभाग को सौंप दी। आयकर विभाग बरामद करेंसी की जांच करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों आशीष काफी शातिर किस्म का है। वह प्रयागराज समेत कई जिलों में फाइनेंस बैंक चलाता था। लगभग पौने दो साल पहले वह लोगों का पैसा लेकर फरार हो गया था। उसके खिलाफ फूलपुर थाने केस भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed