{"_id":"697d152a619b52cc450f17fe","slug":"two-people-have-been-booked-for-obtaining-government-benefits-by-producing-fake-certificates-naini-news-c-417-1-bha1001-3059-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी लाभ लेने पर दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी लाभ लेने पर दो नामजद
Sat, 31 Jan 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवाकर सरकारी लाभ लेने पर पुलिस ने ग्राम प्रधान की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बहरिया थाना क्षेत्र के सिलोखरा के ग्राम प्रधान पन्नालाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही बलवंत कुमार धुरिया व आशुतोष कुमार धुरिया पुत्र जोखू लाल जोकि कहार जाति के हैं। यह पिछडी जाति श्रेणी में आती है।
आरोपियों ने राजस्व कर्मियों को गुमराह करके अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवा लिया और शासन की ओर से अनुसुचित जाति के प्रदत्त सुविधाओं का लाभ व विशेषता अधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
दोनों ग्राम पंचायत में आवास के लिए अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र लेकर आए, तब मामले का पता चला। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।