फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two offficer including executive engineer left on condition of repairing tubewell

नलकूप मरम्मत कराने की शर्त पर छोड़े गए अधिशासी अभियंता समेत दो अफसर

Mon, 20 Apr 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
two offficer including executive engineer  left on condition of repairing tubewell
नगर निगम जोन एक स्थित बेनीगंज मोहल्ले में काफी दिनों से जलापूर्ति बाधित होने पर रविवार को क्षेत्रीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। नलकूप खराब होने से क्षेत्र के तकरीबन एक हजार से ज्यादा घरों में पेयजल संकट पैदा हो गया है। लॉकडाउन के समय लोगों के लिए इधर-उधर से पानी जुटाना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को जलापूर्ति बाधित हुई तो स्थानीय लोग नलकूप के पास एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद रोहित मालवीय को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिशासी अभियंता को पूरी बात बताई। अधिशासी अभियंता और एक अन्य अफसर शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उनके उत्तर से संतुष्ट न होने पर क्षेत्रीय नागरिकों ने उन्हें वहीं पर बंधक बना लिया। दोनों अफसरों को तकरीबन तीन घंटे कुर्सी पर ही बिठाए रखा गया। उनकी ओर से सोमवार को नलकूप की मरम्मत का आश्वासन दिए जाने के बाद ही क्षेत्रीय नागरिकों ने उन्हें वहां से जाने दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद रोहित मालवीय के मुताबिक पूर्व विधायक राजू पाल की पहल पर उक्त नलकूप स्थापित कराया गया था लेकिन एडीसी ओवरहेड टैंक से इसका संयोजन नहीं किए जाने से पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आए दिन क्षेत्र में पानी का गंभीर संकट बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed