फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two Munna brothers were caught appearing in the High Court examination instead of others, case filed against f

प्रयागराज : हाईकोर्ट की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए दो मुन्ना भाई, चार पर मुकदमा दर्ज

Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 11:43 PM IST
सार

शकुन विद्या निकेतन देवरख और सेमिस्टर ग्लोबल स्कूल एफसीआई रोड में रविवार को आयोजित निचली अदालतों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने दो मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two Munna brothers were caught appearing in the High Court examination instead of others, case filed against f
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

शकुन विद्या निकेतन देवरख और सेमिस्टर ग्लोबल स्कूल एफसीआई रोड में रविवार को आयोजित निचली अदालतों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने दो मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। यह परीक्षा एनटीए की ओर से आयोजित थी। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में पकड़े गए युवकों समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवरख स्थित शकुन विद्या निकेतन में परीक्षा के दौरान दस्तावेज गलत पाए जाने पर अजय कुमार पुत्र राजेश्वर राम निवासी सराय मोइनुद्दीन नगर थाना शाहगंज जिला जौनपुर को पकड़ा गया। वह रसूलपुर दिबियापुर जिला जौनपुर के अजय कुमार पुत्र पतिराम की जगह परीक्षा दे रहा था। विद्यालय की प्रधानाचार्य शकुंतला मिश्रा की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इसी तरह एफसीआई रोड पर स्थित सेमेस्टर ग्लोबल स्कूल में हाईकोर्ट की परीक्षा के दौरान देवरिया जिले के चंदौली थाना क्षेत्र इटावा गांव निवासी कृष्ण कुमार गौतम पुत्र रामप्रकाश को बायोमेट्रिक डेटाबेस के आधार पर असंगत पाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि गोरखपुर में आयोजित हुई प्री परीक्षा में उसने अपने भाई प्रभाव कुमार गौतम को बैठाया था। फाइनल परीक्षा वह स्वयं देने आया था। स्कूल की प्रधानाचार्य सिंथिया डिक्रूज की तहरीर पर एसटीएफ ने कृष्ण कुमार व प्रभाव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed