फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two minors shot in Prayagraj

प्रयागराज: दो नाबालिगों की हत्या कर बीच सड़क पर पेट्रोल डालकर फूंके शव, तोड़फोड़-आगजनी

Tue, 13 Nov 2018 04:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Tue, 13 Nov 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
two minors shot in Prayagraj
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के झूंसी के मल्लाही टोला में सोमवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पहले बम-गोलियों से हमलाकर दो किशोरों की हत्या की गई और फिर पेट्रोल छिड़ककर उनके शव जला दिए गए। जानकारी मिली तो मृतक के परिजनों व गांववालों ने आरोपी पूर्व सभासद की दुकान में तोड़फोड़ व आगजनी की। 
विज्ञापन




सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर अफसर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक जांच पड़ताल जारी थी। नया झूंसी में कलवारी टोला और मल्लाही टोला आसपास स्थित हैं। कलवारी टोला के रहने वाले रवि निषाद(17) व वासू निषाद (16) सोमवार शाम सात बजे के करीब मल्लाही टोला गए थे। 
विज्ञापन


वहां वह पूर्व सभासद विष्णु निषाद की किराना की दुकान पर कुछ सामान लेने पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी विष्णु से नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विष्णु ने शोर मचाया तो उसके परिवारवालों के साथ ही अन्य लोग भी आ गए और रवि व वासू पर टूट पड़े। साथ ही बम-गोलियों से भी हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ हमले में दोनों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हमलावरों का इसके बाद भी मन नहीं भरा और उन्होंने पेट्रोल छिड़ककर दोनों के शव आग के हवाले कर दिए। इसके बाद घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। उधर सूचना मिली तो मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 

आक्रोशित घरवालों व ग्रामीणों ने आरोपी के घर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ करने के बाद वहां खड़ी दो बाइकें फूंक दी। बवाल की सूचना मिली तो पुलिस पहुंची। एसएसपी नितिन तिवारी के साथ ही आईजी मोहित अग्रवाल भी पहुंच गए।

तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस अफसर मौके पर पूछताछ में जुटे रहे। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। एक साल पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। सोमवार को फिर विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष हमलावर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed