{"_id":"609fe8768ebc3e719e5fa231","slug":"two-minors-found-illegally-tied-to-a-tree-and-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहे संग मिले दो नाबालिगों को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध असलहे संग मिले दो नाबालिगों को पेड़ से बांधकर पीटा
Sat, 15 May 2021 08:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 May 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरिया थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में अवैध असलहे संग पकड़े गए दो नाबालिगों को पेड़ से बांधकर पीटा गया। अधमरा करने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना दो दिन पहले की है जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दो किशोरों को पेड़ से बांधकर कुछ लोग पीटते नजर आ रहे हैं। दोनों के पास ही एक तमंचा भी पड़ा दिखाई देता है।
वीडियो में दोनों माफी मांगते भी नजर आते हैं। पुलिस ने बताया कि वीडियो थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव की घटना का है। गांव में पेड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी दोनों किशोर तमंचा लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर सूचना देकर पुलिस को सौंप दिया। मामले में दोनों के खिलाफ धमकी, गालीगलौज करने और आर्म्स एक्ट के तहत दो मुकदमे पंजीकृत किए गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।