फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two lakhs theft from GM's wife bag,

जीएम की पत्नी के बैग से दो लाख रुपये उड़ाए

Wed, 03 Apr 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs theft from GM's wife bag,
लाइव चोरी - फोटो : SELF

कोतवाली क्षेत्र में 10.30 लाख रुपये की लूट का मामला अभी खुला भी नहीं था कि मंगलवार दोपहर ई रिक्शे से जा रही अफसर की पत्नी के दो लाख रुपये उड़ा दिए गए। उनकी तहरीर पर पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। सायरा सिद्दीकी नैनी के चकदोंदी मोहल्ले की रहने वाली हैं। उनके पति गुफराद्दीन असम में केंद्रीय संस्थान में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनकी एक कंसट्रक्शन फर्म भी है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर सायरा ई रिक्शे पर यस बैंक की कोतवाली स्थित जीरो रोड शाखा पर पहुंचीं। वहां से उन्होंने अपनी फर्म के अकाउंट से दो लाख रुपये निकाले और उसे बैग में रख लिए। बैंककर्मी ने उन्हें फर्म की नई मुहर बनवाने के लिए कहा। ऐसे में वह दो लाख रुपये बैग में रखकर ई रिक्शे से घंटाघर स्थित मुहर की दुकान पर जाने लगी। अभी वह कुछ दूर ही बढ़ी थीं कि ई रिक्शे पर दो महिलाएं सवार हो गईं जिनके साथ 10 व 8 साल के दो बच्चे भी थे। रास्ते में दोनों महिलाएं बच्चों को लेकर उतर गईं।
विज्ञापन


उधर, सायरा ने घंटाघर स्थित दुकान पर पहुंचकर मुहर बनवाई। इसके बाद जैसे ही उन्होंने बैग खोला, उनके होश उड़ गए। उसमें रखे रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना रामबाग में रहने वाले अपने भाई को दी तो वह भी पहुंच गए। जानकारी पर डायल 100 व कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने ई रिक्शे पर सवार हुई दोनों महिलाओं की तलाश की लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। सायरा ने शक जताया है कि उन्हीं महिलाओं ने ही उनके बैग से रुपये उड़ाए। कोतवाली इंस्पेक्टर बच्चेलाल ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। महिलाओं का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed