{"_id":"a181b3b562f086decb7556aa31cbdf58","slug":"two-ladies-in-town-sedindhadhe-chinati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो महिलाओं सेदिनदहाड़े छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो महिलाओं सेदिनदहाड़े छिनैती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश दो महिलाओं की चेन छीनकर भाग निकले। पुलिस छिनैती की रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी है। फाफामऊ के जय नारायण की पत्नी जयंती देवी की चेन बाइक सवार बदमाश बालसन चौराहे के पास छीनकर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जार्जटाउन की रहने वाली आरती देवी शाम को केपी कॉलेज के पास गई थी। बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और आरती के गले में लटकती चेन छीनकर भाग निकले। छिनैती की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं दारागंज की रहने वाली अनीता शुक्ला की चेन बख्शी बांध के पास बाइक सवार बदमाश छीनकर भाग निकले। अनीता के दारागंज थाने में छिनैती की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन