फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two kanwariyas injured due to vehicle collision, angry created ruckus and jammed

प्रयागराज : वाहन की टक्कर से दो कांवड़िये घायल, आक्रोशित कांवड़ियों ने किया जमकर बवाल, चक्काजाम

Sat, 19 Aug 2023 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 04:03 PM IST
सार

प्रयागराज के दशाश्वमेध गंगा घाट से जल लेकर प्रतापगढ़ के बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों को शनिवार को सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Two kanwariyas injured due to vehicle collision, angry created ruckus and jammed
कांवड़िये के घायल होने के बाद सोरांव में बवाल और सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव थाना क्षेत्र के ददौली नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो कांवड़िये घायल हो गए। घटना से आक्रोशित सैकड़ों कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। इससे हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। सड़क जाम पूर्वाह्नन 11.30 बजे तक चलता रहा। डीसीपी अभिषेक भारती ने मौके पर पहुंचकर शिवभक्तों को समझाने बुझाने और जाम खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बवाल को देखते हुए कई थानों की पुलिस और फोर्स मौके पर बुला ली गई है।

विज्ञापन





विज्ञापन




प्रयागराज के दशाश्वमेध गंगा घाट से जल लेकर प्रतापगढ़ के बेलखरनाथ धाम जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों को शनिवार को सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद साथ में चल रहे कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते हजारों कांवड़ये जुट गए और सड़क पर बैठ गए। घायल एक कांवड़िया नाम शिवम सिंह (12) वर्ष निवासी नौहरपुर दिलीपपुर प्रतापगढ़ का रहने वाला है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों के आक्रोश को देखते हुए आसपास की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने पहुंचकर जाम खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ये नहीं माने। डीसीपी अभिषेक भारती ने भी पहुंचकर समझाने का प्रयास किया लेकिन शिवभक्तों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। मौके पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई है। सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed